सुजैन खान
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
‘अमर उजाला’ से इस बारे में बात करते हुए अभिषेक ने बताया कि देश के नागरिकों में देश को अपना मानने की भावना है और वह देश के लिए बहुत कुछ करना भी चाहते हैं, लेकिन अक्सर इसके लिए उन्हें सही मार्गदर्शन या सही सलाह नहीं मिल पाती है। वह कहते हैं, ‘हमने एक छोटी सी शुरूआत देश के उन सेवाकर्मियों के लिए की है जो वर्दी पहनकर हमारे जीवन को सुगम बनाते हैं। इसमें सरहदों पर डटे फौजी भी शामिल हैं और हमारे घर परिवार की सुरक्षा करने वाले सिपाही भी।’