फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना काल में गरीबों की मदद करने के लिए सोनू सूद को मिला यूएन का प्रतिष्ठित अवॉर्ड

Tue, 29 Sep 2020 05:08 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सोनू सूद - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
बॉलीवुड में विलेन का किरदार निभाकर मशहूर हुए सोनू सूद इन दिनों अपने फिल्मी करियर से ज्यादा सामाजिक कार्यों की वजह से चर्चा में हैं। लॉकडाउन में प्रवासी मजदूरों के मसीहा बनकर एक्टर ने उन्हें अपने घर पहुंचाया और उसके बाद कई मजदूरों के रोजगार की व्यवस्था की है। उनके इस काम की देश में ही नहीं विदेशों में भी काफी तारीफ की जा रही है।
विज्ञापन

2 of 5
सोनू सूद - फोटो : twitter- @SonuSood
इसी काम के लिए उन्हें यूएन का प्रतिष्ठित अवॉर्ड भी दिया गया है। सोनू सूद को संयुक्त राष्ट्र संघ के प्रतिष्ठित SDG Special Humanitarian Action Award से नवाजा गया है। विश्व भर की चुनिंदा शख्सियतों को यह पुरस्कार दिया जाता है। सोनू सूद को यह सम्मान सोमवार को हुए वर्चुअल समारोह में दिया गया।
विज्ञापन

3 of 5
सोनू सूद - फोटो : twitter- @SonuSood
सोनू सूद से पहले एंजेलिना जोली, डेविड बेखम, लियोनार्डो डिकैप्रियो, एमा वॉटसन जैसे सितारों को इससे सम्मानित किया जा चुका है। इस सम्मान को प्राप्त करते हुए एक्टर सोनू सूद ने खुशी जताई और कहा- 'मैं अपने देशवासियों के जो कुछ कर सका और कर रहा हूं, वो बहुत छोटा सा हिस्सा है।'

4 of 5
सोनू सूद - फोटो : twitter- @SonuSood
बता दें आर्थिक रूप से कमजोर, परेशान और जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए अभिनेता सोनू सूद हमेशा तैयार रहते हैं। लोगों के प्रति अपनी निस्वार्थ सेवा को लेकर हर तरफ सोनू सूद की तारीफ हो रही है। उन्होंने लॉकडाउन के समय लोगों की मदद करने का कारवां शुरू किया था, जोकि अब बढ़ता ही जा रहा है। सोशल मीडिया के जरिए किसी ने उनसे पढ़ाई के लिए मदद मांगी तो किसी ने बिजनेस के लिए आर्थिक सहायता की गुहार लगाई। ऐसे में सोनू सूद ने सभी की हर संभव मदद की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सोनू सूद - फोटो : twitter- @SonuSood
सोनू सूद ने लॉकडाउन के दौरान हजारों प्रवासी मजदूरों को अपने खर्चे पर उन्हें उनके घर भिजवाया। सोनू सूद सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं। लोग उनसे इसके जरिए मदद की गुहार भी लगाते रहते हैं। इसके अलावा एक्टर गरीब लोगों के रोजगार में मदद कर रहे हैं और बच्चों को एजुकेशन के लिए संसाधन उपलब्ध करवा रहे हैं। सोनू सूद की इस महानता के लिए सोशल मीडिया यूजर्स उन्हें भारत रत्न देने की मांग भी कर रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें