परेशान, गरीब और जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद हमेशा आगे रहते हैं। उन्होंने लोगों की मदद करने का सिलसिला कोरोना महामारी की वजह से लगे लॉकडाउन के दौरान शुरू किया था। सोनू सूद फिल्म की शूटिंग पर हो या कहीं और, वह हमेशा लोगों की मदद करने के लिए तैयार रहते हैं। अब उन्होंने अपनी फिल्म की शूटिंग के दौरान भी लोगों की मदद की है।