फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानें क्यों मदद के बाद भी कुछ लोगों ने किया सोनू सूद को ट्रोल, उपहार में दिए ट्रैक्टर से जुड़ा है मामला

Mon, 27 Jul 2020 05:13 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सोनू सूद - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्मों में अभिनय करने के अलावा अभिनेता सोनू सूद इन दिनों गरीबों और जरूरमंदों की मदद करने की वजह से भी खूब सुर्खियों में हैं। उन्होंने हाल ही में सोशल मीडिया पर आंध्र प्रदेश के एक किसान को अपनी बेटियों के साथ खेत जोतते हुए देखा। इसके बाद उन्होंने उस किसान को नया ट्रैक्टर देकर उसकी मदद की। एक तरफ जहां सोनू सूद की इस मदद की तारीफ हो रही है तो कुछ लोग अभिनेता को इस वजह से ट्रोल भी कर रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 5
सोनू सूद - फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल रविवार को सोनू सूद ने आंध्र प्रदेश के किसान को नया ट्रैक्टर तोहफे में दिया। इसके बाद उन्हें कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने ट्रोल करना शुरू कर दिया। Sandeep Yadav नाम के यूजर ने किसान को सोनू सूद द्वारा ट्रैक्टर देने पर अपने ट्वीट में लिखा, 'उन्हें बैल का जोड़ा देना चाहिए था जोकि उनके लिए अधिक उपयोग होता। क्योंकि वह गरीब हैं और ट्रैक्टर चलाने के लिए खर्च नहीं उठा सकते हैं।'
 
विज्ञापन

3 of 5
सोनू सूद - फोटो : सोशल मीडिया
Vinay Kumar Singh सोनू सूद के फैसले पर लिखते हैं, 'सोनू लगता है आप ने कभी खेती नहीं की है, इसलिए आप को मालूम नहीं है कि इस प्रकार कि खेती हाथ या बैल से ही की जा सकती है, ट्रैक्टर से नहीं जिसको आप ने गिफ्ट किया है। सर गरीब- अमीर मे फर्क समझें क्योंकि आप गरीबों के मसीहा है धन्यवाद।' RAJKUMAR SINGH ने लिखा, 'सोनू सूद जी आप की जितनी प्रशंसा की जाए कम है, परंतु इस मामले में शायद आप से गलती हुई है। आमतौर पर ऐसा कभी नहीं होता है कि कोई परिवार इस तरह से हल में जुते। इस पर विभिन्न तरह की प्रतिक्रिया है पर सबसे सार्थक प्रतिक्रिया मुझे यह लगी है।' 
 
 

4 of 5
सोनू सूद - फोटो : सोशल मीडिया
Arvind Rajbhar लिखते हैं, 'सोनू सर जिस तरह से आप लोगो की मदद कर रहे है उससे तो ऐसा लग रहा है बहुत से लोग आपके प्यार और मदद का झूठा फायदा उठा रहे है।' इनके अलावा और भी कई सोशल मीडिया यूजर्स ने सोनू सूद के फैसले पर सवाल उठाए हैं। वहीं कुछ ऐसे भी लोग हैं जो सोनू सूद की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। Sandeep नाम के यूजर ने किसान को सोनू सूद द्वारा ट्रैक्टर देने पर उनकी तारीफ की। उन्होंने लिखा, 'भाई आप महान हो, आप बहुत मेहनत कर रहे हैं।' Silpi Ghosh ने लिखा, 'आप भारत के सुपरमैन हैं।' 
 
 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सोनू सूद द्वारा भेजे गए ट्रैक्टर के साथ किसान परिवार - फोटो : Twitter
आपको बता दें कि सोशल मीडिया एक शख्स ने ट्विटर पर एक वीडियो साझा किया था। इस वीडियो में एक किसान अपनी दो बेटियों के साथ खेत जोत रहा था। पैसों की कमी के चलते उसकी बेटियां बैल की जगह काम कर रही थीं। वीडियो को साझा करते हुए शख्स ने इस गरीब परिवार के लिए सोनू सूद से मदद की गुहार लगाई थी। जिसके बाद सोनू सूद ने किसान परिवार की मदद करने का फैसला किया और उन्होंने मदद के तौर पर नया ट्रैक्टर दिया है। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें