फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुशांत सिंह राजपूत की विसरा रिपोर्ट आई सामने, शरीर में जहर मिलने का कोई प्रमाण नहीं

Mon, 27 Jul 2020 04:46 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : File
दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत ने हर किसी को हैरान कर दिया था। ऐसे में हर कोई उनकी मौत की वजह जानना चाहता है। मुंबई पुलिस भी सुशांत के केस में जांच कर रही है और अब तक कुल 38 लोगों से पूछताछ कर चुकी है। इस बीच अब सुशांत की विसरा रिपोर्ट सामने आ गई है। रिपोर्ट में सामने आया है कि सुशांत के शरीर में किसी तरह का जहर नहीं था।
विज्ञापन

2 of 5
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया
सुशांत सिंह राजपूत के निधन के करीब डेढ़ महीने बाद उनकी फॉरेंसिक विसरा रिपोर्ट सामने आई है। सोमवार सुबह फॉरेंसिक लैब ने ये रिपोर्ट बांद्रा पुलिस को सौंपी है। जिसमें किसी तरह के फाउल प्ले से इनकार किया गया है। इस रिपोर्ट के मुताबिक सुशांत के शरीर में किसी भी प्रकार का जहरीला पदार्थ या कैमिकल नहीं पाया गया है। वहीं रिपोर्ट्स के मुताबिक नेल (नाखून) सेंपल रिपोर्ट भी जल्द ही सामने आएगी। जिसके जरिए पता चलेगा कि मौत से पहले सुशांत की कहीं किसी से कोई हाथापाई हुई थी या नहीं।
विज्ञापन

3 of 5
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : इंस्टाग्राम
इससे पहले भी एक विसरा रिपोर्ट जुलाई के पहले सप्ताह में सामने आई थी। उस रिपोर्ट में भी किसी तरह का संदेह सामने नहीं आया था। बता दें कि बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत बीती 14 जून को अपने मुंबई स्थित निवास पर मृत पाए गए थे। तभी से पुलिस इस मामले की छानबीन में लगी हुई है। सुशांत की विसरा रिपोर्ट का इंतजार भी बेसब्री से किया जा रहा था। जिससे शायद किसी तरह के खुलासे की उम्मीद की जा रही थी। हालांकि रिपोर्ट में ऐसा कुछ भी सामने नहीं आया है।

4 of 5
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया
मामले को लेकर अब तक 38 लोगों से पूछताछ की जा चुकी है। वहीं हाल ही में निर्माता निर्देशक महेश भट्ट भी अपना बयान दर्ज कराने सांताक्रूज पुलिस स्टेशन पहुंचे थे। जिसके बाद उनसे करीब दो घंटे पूछताछ हुई। जानकारी के मुताबिक, महेश भट्ट से सुशांत की निजी जिंदगी और फिल्मों को लेकर सवाल पूछे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सुशांत सिंह राजपूत को श्रद्धांजलि - फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि सुशांत सिंह राजपूत की कथित आत्महत्या के बाद से ही लगातार पुलिस जांच कर रही है। अब तक इस मामले में संजय लीला भंसाली, शेखर कपूर, रिया चक्रवर्ती, आदित्य चोपड़ा के साथ ही कई और लोगों से पूछताछ की जा चुकी है।



पढ़ें: पूर्व पत्नी की तस्वीर देखकर ऋतिक रोशन हुए कंफ्यूज, बाद में सुजैन खान ने दिया ये जवाब
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें