फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनू सूद पर निशाना साधने वाले संजय राउत को इस फिल्ममेकर ने लिया आड़े हाथों, कहा- 'आपको तो जनता से पैसे...'

Mon, 08 Jun 2020 08:25 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सोनू सूद, संजय राउत - फोटो : सोशल मीडिया
सोनू सूद लॉकडाउन की इस स्थिति में हजारों प्रवासी मजदूरों को उनके घर पहुंचाने का काम कर रहे हैं। इस वजह से उनकी काफी तारीफ हो रही है। हालांकि उनके काम को राजनीतिक सपोर्ट मिलने की बात भी कही जा रही है। शिवसेना नेता संजय राउत ने सोनू सूद को लेकर भाजपा पर निशाना साधा था कि अभिनेता को 'महात्मा' सूद बनाने की तैयारी चल रही है। संजय राउत के इस बयान पर फिल्ममेकर अशोक पंडित भड़क उठे और सोनू सूद का समर्थन किया।
विज्ञापन

2 of 5
अशोक पंडित - फोटो : सोशल मीडिया
ट्वीट में अशोक पंडित ने लिखा कि 'सोनू सूद जैसे लोगों की तारीफ करने की बजाय संजय राउत उनकी आलोचना कर रहे हैं। अगर मिस्टर राउत अपनी विफलताओं को सोनू सूद और उनके जैसे लोगों के काम में देखते हैं तो ये उनकी गलती नहीं है। मिस्टर राउत आपको तो लोगों की मदद करने के लिए टैक्स देने वालों से पैसा मिलता है।'
विज्ञापन

3 of 5
अशोक पंडित - फोटो : सोशल मीडिया
एक वीडियो साझा कर अशोक पंडित ने कहा कि 'इसके बजाय की आप सोनू सूद और ऐसे लोगों की तारीफ करें, उनकी पीठ थपथपाएं, उनको ईनाम दें, आप आलोचना कर रहे हैं। उसके मनोबल को तोड़ रहे हैं। संजय राउत जी आप शिवसेना के बड़े नेता हैं। आपको ये शोभा नहीं देता। आप एक ऐसी पार्टी से हैं जो बालासाहेब की पार्टी है जिन्होंने हमें लोगों के लिए काम करना सिखाया इसलिए लोग आज भी उनसे प्यार करते हैं।' 

4 of 5
अशोक पंडित - फोटो : सोशल मीडिया
अशोक पंडित आगे कहते हैं कि 'अगर आप अपनी कमजोरी, अपनी विफलता सोनू सूद जैसे दूसरे लोगों में देखते हैं तो गलती आपकी है। आपने सोनू सूद की जो आलोचना की है उसके लिए माफी मांगनी चाहिए। साथ ही उसका हौसला बढ़ाना चाहिए। आपको लोगों की मदद करने के लिए तनख्वाह मिलती है, सोनू सूद और हम जैसे लोगों को नहीं मिलती है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से मिले सोनू सूद - फोटो : सोशल मीडिया
रविवार को शिवसेना के मुखपत्र 'सामना' में संजय राउत ने पूछा था कि 'आखिर जब लॉकडाउन में लोगों को कहीं आने-जाने की अनुमति नहीं है तो बिना किसी राजनीतिक दल के मदद के उन्हें बसें कैसे मिल जा रही हैं?' राउत लिखते हैं कि लॉकडाउन में अचानक एक नया 'महात्मा' सूद आया है। इस अलोचना के बाद सोनू सूद ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे से मुलाकात की। रविवार शाम सोनू सूद मातोश्री में मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और उनके बेटे आदित्य ठाकरे से मिलने पहुंचे। मुलाकात के बाद बाहर निकलते ही सोनू सूद ने कहा कि कश्मीर से कन्याकुमारी तक हर पार्टी ने उनका समर्थन किया है और इसके लिए वो सभी को धन्यवाद देना चाहते हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें