फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तकनीक: टेलीग्राम से कोरोना मरीजों की मदद करेंगे सोनू सूद, बोले- हाथ से हाथ मिलाएंगे, देश बचाएंगे

Sun, 25 Apr 2021 12:07 PM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सोनू सूद का ट्विटर पोस्ट - फोटो : Twitter
कोरोना महामारी के कारण हो रही मुश्किलों के बीच एक्टर सोनू सूद मसीहा की तरह उभरे हैं। वो आज भी लोगों की हर संभव मदद कर रहे हैं और अब सोनू सूद ने लोगों तक मदद पहुंचाने के लिए एक और जरिया बना दिया है। दरअसल, कोरोना महामारी के हर दिन मामले बढ़ते जा रहे हैं और ऐसे में ऑक्सीजन और आईसीयू बेड्स की कमी हो रही है। इसके लिए सोनू सूद ने एक टेलिग्राम ऐप पर एक ग्रुप बनाया है, जिसके माध्यम से वो देशभर में जरूरतमंद लोगों तक मदद पहुंचा सकेंगे। 
विज्ञापन

2 of 5
सोनू सूद - फोटो : Insatagram- @sonu_sood
सोनू सूद ने टेलिग्राम पर शनिवार को ये ग्रुप बनाया है और इसके बारे में ट्वीट करते हुए जानकारी दी है। अभिनेता ने देशवासियों से सोनू सूद कोविड फोर्स ज्वाइन करने की अपील करते हुए लिखा, 'अब पूरा देश साथ आएगा। जुड़िए मेरे साथ टेलिग्राम चैनल पर 'इंडिया फाइट्स विद कोविड' पर हाथ से हाथ मिलाएंगे। देश को बचाएंगे।'
 
विज्ञापन

3 of 5
सोनू सूद - फोटो : Insatagram- @sonu_sood
सोनू सूद हर पल किसी ना किसी की मदद कर रहे हैं। पिछले दिनों उन्होंने नागपुर की एक कोरोना संक्रमित लड़की के लिए एयर एंबुलेंस की व्यवस्था कराई थी। इस लड़की के फेफड़े वायरस से 85 से 90 फीसदी तक प्रभावित हो गए थे। एक्टर ने इस लड़की को नागपुर से एयरलिफ्ट कराकर हैदराबाद पहुंचाया और उसके बाद अपोलो अस्पताल में भर्ती करा दिया।

4 of 5
सोनू सूद - फोटो : Instagram
तो वहीं इसके पहले शुक्रवार को सोनू सूद ने जानकारी दी थी कि वे कोरोना संक्रमण से स्वस्थ हो चुके हैं। सोशल मीडिया हैंडल से अपनी एक तस्वीर साझा करते हुए सोनू ने बताया था कि उनकी कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई है। उन्होंने कैप्शन में लिखा था, 'कोरोना वायरस के लिए टेस्ट रिपोर्ट नेगेटिव आई है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सोनू सूद - फोटो : Insatagram- @sonu_sood
बता दें कि सोनू सूद ने 17 अप्रैल को अपने कोरोना वायरस से संक्रमित होने की खबर फैंस के साथ शेयर की थी। खास बात ये है कि एक्टर ने वायरस से संक्रमित होने के करीब दस दिन पहले ही वैक्सीन लगवाई थी और इसके बाद वो इसकी चपेट में आ गए। कोरोना संक्रमित होने के बाद भी सोनू सूद लगातार लोगों की मदद कर रहे थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें