फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनू सूद के नाम पर हो रही धोखाधड़ी, अभिनेता ने किया मजदूरों को आगाह, कहा- 'कोई भी व्यक्ति मेरा नाम लेकर पैसे मांगे तो...'

Sun, 31 May 2020 07:27 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सोनू सूद - फोटो : Social Media
बॉलीवुड अभिनेताओं या निर्देशक के नाम पर धोखाधड़ी के मामले अक्सर सामने आते रहते हैं। लॉकडाउन के बीच भी इस तरह के कई मामले सामने आए हैं। जिसके बाद खुद अभिनेताओं को सामने से आकर अपने फैंस को आगाह करना पड़ता है। ताकि वो उस धोखाधड़ी का शिकार ना हो जाएं। ऐसा ही मामला एक बार फिर से सामने आया है। अब अभिनेता सोनू सूद ने उन लोगों को इस खतरे से आगाह किया है जिनकी मदद वो इस समय अपने घर पहुंचने के लिए कर रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 5
Sonu Sood - फोटो : Social Media (सांकेतिक)
बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद कोरोना के इस समय में मुंबई स्थित प्रवासी मजदूरों के मसीहा बने हुए हैं। सोनू सूद ने इन लोगों के लिए बसों की व्यवस्था की है और सोनू इन लोगों को अपने घर पहुंचा रहे हैं। इसी बीच अब ऐसी भी खबरें सामने आ रही हैं कि सोनू सूद के नाम पर इन लोगों से धोखाधड़ी की जा रही है। जिस पर सोनू ने अब लोगों का आगाह किया है और बताया है कि वो किसी से इस काम के पैसे नहीं ले रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 5
सोनू सूद - फोटो : Social Media
रविवार को सोनू सूद ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट के जरिए एक ट्वीट किया है। इस ट्वीट में सोनू ने लिखा है, 'दोस्तों, जो भी सेवा हम श्रमिकों के लिए कर रहे हैं वो बिल्कुल निःशुल्क है। आपसे अगर कोई भी व्यक्ति मेरा नाम लेकर पैसे मांगे तो मना कर दीजिए और तुरंत हमें या करीबी पुलिस अफसर को रिपोर्ट कीजिए।'

4 of 5
sonu sood - फोटो : file photo
गौरतलब है कि सोनू सूद लगातार प्रवासी मजदूरों और जरूरतमंदों की मदद कर रहे हैं। वो मुंबई में फंसे छात्रों और प्रवासी मजदूरों के लिए बसों का इंतजाम कर उन्हें घर भेज रहे हैं। हाल ही में उन्होंने इसके लिए एक टोल फ्री नंबर भी जारी किया है। जिसके जरिए कोई भी मुंबई में फंसा हुआ व्यक्ति उनसे आसानी से संपर्क कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सोनू सूद - फोटो : सोशल मीडिया
सोनू सूद केवल मुंबई में फंसे प्रवासी मजदूरों की ही नहीं बल्कि और भी कई जरूरतमंदों की मदद कर रहे हैं। हाल ही में उन्होंने केरल के एर्नाकुलम में फंसी 177 लड़कियों को भी एयरलिफ्ट करवाकर उनके घर भेजा था। जिसके चलते उनकी सभी ने खूब वाहवाही की थी। तमाम मंत्री और बॉलीवुड सेलेब्स भी अब सोनू की तारीफ करने से खुद को नहीं रोक पा रहे हैं।

पढ़ें: प्रेग्नेंट हैं हार्दिक पांड्या की मंगेतर नताशा, सोशल मीडिया पर तस्वीरें साझा कर दी जानकारी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें