फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीएसई: बोर्ड परीक्षाएं रद्द होने पर सोनू सूद ने जताई खुशी, छात्रों के लिए कही ये बात

Wed, 14 Apr 2021 05:14 PM IST
अमरीन हुसैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सोनू सूद - फोटो : Insatagram- @sonu_sood

देश में कोरोना वायरस महामारी का प्रकोप लगातार जारी है। वायरस का नया स्ट्रेन आने के बाद से ये और भी घातक हो गया है। इसे देखते हुए सरकार ने सख्त दिशा निर्देश जारी किए हैं। हर नागरिक से इसका कड़ाई से पालन करने की अपील की गई है। कई शहरों में रात्रि लॉकडाउन तो कई जगहों पर अन्य तरह की सख्तियां बरती जा रही हैं। इन सबके बीच सरकार ने एक और बड़ा फैसला लिया है परीक्षा रद्द करने का। कोरोना के बढ़ते हुए मामलों को देखते हुए केंद्र सरकार ने सीबीएसई की 10वीं की परीक्षाएं रद्द करने और 12वीं की स्थगित करने का फैसला लिया है। इसपर बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद ने खुशी जताते हुए ट्वीट किया।

विज्ञापन

2 of 5
सोनू सूद - फोटो : Insatagram- @sonu_sood

केंद्र सरकार की ओर से केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी कि सीबीएसई की 10वीं परीक्षाओं को रद्द और 12वीं के एग्जाम को आगे के लिए टाल दिया गया है। इस फैसले पर कोरोना से परेशान लोगों की खिदमत में जुटे बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद ने खुशी जाहिर की है। बता दें कि वो पहले से ही परीक्षाओं को टालने के पक्ष में थे।
 

 

विज्ञापन

3 of 5
सोनू सूद - फोटो : Insatagram- @sonu_sood

इसको लेकर अभिनेता ने ट्वीट किया है, जिसमें लिखा है ‘फाइनली यह हो गया। प्रत्येक छात्र को बधाई।’ इसके बाद कुछ लोगों ने उनके पोस्ट और विचार का समर्थन किया तो कुछ उनमें खामियां भी निकालने लगे। इस दौरान उनके पोस्ट पर तरह-तरह के कमेंट देखे गए, जिसमें कुछ अन्य बोर्ड के छात्र अपने साथ भेदभाद की बातें करने लगे।
 

 

 

4 of 5
sonu sood - फोटो : instagram/sonu sood

एग्जाम टलने से सीबीएसई के बच्चे तो बड़े खुश नजर आए, लेकिन दूसरे बोर्ड के बच्चे भला क्या करते। अपनी मायूसी में उन्होंने सोनू से मजेदार मांग कर डाली। आईसीएसई और यूपी के अलावा अन्य बोर्ड के बच्चे भी अभिनेता से मांग करने लगे कि उनकी परीक्षाएं भी कैंसिल करवा दी जाएं। क्योंकि कोरोना सभी बोर्ड के बच्चों के लिए है।
 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सोनू सूद - फोटो : Social Media
बता दें कि आज यानी 14 अप्रैल को शिक्षा मंत्रालय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में सीबीएसई के अधिकारियों के साथ बैठक की। देश में फैली कोरोना महामारी के बीच पैदा हुए अस्थिर हालात को देखते हुए परीक्षाओं को रद्द करने और स्थगित करने का फैसला लिया गया।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें