बॉलीवुड के साथ साथ हॉलीवुड में भी अपनी अलग पहचान बनाने वाली अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा आए दिन सुर्खियों में बनी रहती हैं। अभिनेत्री सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और अपनी तस्वीरें साझा करती रहती हैं जिनमें अक्सर निक जोनस भी साथ में दिखाई देते हैं। प्रियंका अक्सर अपने स्टाइल को लेकर भी चर्चा में आ जाती हैं लेकिन इस बार वो एक मजेदार किस्से के कारण लाइमलाइट में आ गई हैं। दरअसल, एक फ्लाइट अटेंडेंट ने बताया कि एक बार वो शराब पीकर नशे में चूर हो गई थीं।