फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिर पर गुलदस्ता सजाना रुबीना दिलैक के लिए बना मुसीबत, तस्वीर देख यूजर्स कर रहे ऐसे ऐसे कमेंट

Sun, 11 Apr 2021 06:10 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
रुबीना दिलैक - फोटो : Instagram
बिग बॉस 14 का खिताब अपने नाम करने के बाद रुबीना दिलैक लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। वो सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय रहती हैं और अक्सर अपने ग्लैमरस तस्वीरें साझा करती हैं। इन दिनों रुबीना की तस्वीरों को फैंस का काफी प्यार मिल रहा है। हालांकि रुबीना ने हाल ही में एक ऐसा फोटोशूट कराया है जिसके कारण यूजर्स उन्हें ट्रोल कर रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 5
रुबीना दिलैक - फोटो : Instagram
रुबीना ने फोटोशूट की जो तस्वीरें साझा की हैं उसमें वो एकदम अलग अंदाज में नजर आ रही हैं। लेमन ग्रीन रंग की ऑफशोल्डर ड्रेस में रुबीना का एकदम गॉर्जियस अंदाज देखने को मिल रहा है। इसके साथ ही उन्होंने सिर पर बड़ा सा गुलदस्ता सजाया हुआ है। अब यही गुलदस्ता उनकी सिर की मुसीबत बन गया है।






विज्ञापन

3 of 5
रुबीना दिलैक - फोटो : Instagram
रुबीना ने पिछली रात ये तस्वीरें साझा कीं जिन्हें कुछ ही घंटो में 3 लाख से ज्यादा लोगों ने लाइक किया। रुबीना के फैंस जमकर रुबीना के इस अनोखे अंदाज पर प्यार लुटा रहे हैं। वहीं कुछ सोशल मीडिया यूजर्स को रुबीना का ये अतंरगी अंदाज पसंद नहीं आया। कुछ लोगों ने उन्हें 'पत्ता गोभी' और किसी ने तो 'कचरा' कहकर ही बुला दिया।

4 of 5
रुबीना दिलैक - फोटो : Instagram
बता दें कि इससे पहले रुबीना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से दो तस्वीरें साझा की जिनमे वो पूल में मस्ती करती नजर आ रही थीं। उनकी इन तस्वीरों को फैंस ने काफी पसंद किया था। रुबीना की ये तस्वीरें उनके पति अभिनव शुक्ला ने क्लिक की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रुबीना दिलैक, अभिनव शुक्ला - फोटो : Insatagram- @colorstv
गौरतलब है कि अभिनव और रुबीना के रिश्ते में कुछ समय पहले खटास आ गई थी। इसके बाद जब इन्हें बिग बॉस में आने का मौका मिला तो उन्होंने घर में आने का फैसला कर लिया। बिग बॉस के घर में 143 दिन के सफर में ही इन्हें समझ आ गया कि ये दोनो एक दूसरे के बिना नहीं रह सकते। रुबीना के मुताबिक बिग बॉस ने ही उनके और अभिनव को बॉन्ड को मजबूत किया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें