फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संक्रमित होने के बाद भी मदद से पीछे नहीं हट रहे सोनू सूद, 15 मिनट में दिलाया अस्पताल में बेड

Tue, 20 Apr 2021 03:53 PM IST
अमरीन हुसैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सोनू सूद - फोटो : Insatagram- @sonu_sood
बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद कोरोना काल में प्रवासी मजदूरों के लिए मसीहा बनकर उभरे। पिछले साल लॉकडाउन के समय से ही सोनू सबकी मदद कर रहे हैं। ये सिलसिला अब भी जारी है। वह बेरोजगार और अपने घर को जाने वाले हजारों प्रवासी मजदूरों और कामगारों की मदद कर रहे हैं। इस समय देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर चल रही है। हर दिन कोरोना के मामले बढ़ते जा रहे हैं। खुद सोनू सूद भी इसकी चपेट में आ चुके हैं, लेकिन फिर भी वो लोगों की मदद के लिए आगे आ रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 5
सोनू सूद - फोटो : Insatagram- @sonu_sood
सोनू सूद सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। यहीं से वो अब तक लाखों लोगों की मदद कर चुके हैं। इस बार भी कुछ ऐसा हुआ। दरअसल, टीवी शोज के निर्देशक अरुण शेषकुमार ने ट्वीट करते हुए सोनू सूद से मदद मांगी। उन्होंने लिखा कि 'सोनू सूद भाई, उमेश जी हमारे  कैमरामैन में से एक हैं। उनके परिवार को मदद की जरूरत है। कृपया सहायता कीजिए।' 
 
विज्ञापन

3 of 5
सोनू सूद - फोटो : Insatagram- @sonu_sood
उनके इस ट्वीट पर सोनू सूद ने रिप्लाई किया। अभिनेता ने लिखा कि 'उन्हें 15 मिनट के अंदर आईसीयू में बेड मिलेगा। तैयार रहिये, उनको बचाते हैं।' इसके बाद कैमरामैन उमेश को बेड मिल गया, जिसके बाद अरुण ने फिर से रिप्लाई किया। उन्होंने लिखा कि 'सोनू सूद भाई, उमेश के परिवार को बेड मिल गया है। आप हीरो हैं। बहुत-बहुत शुक्रिया। ईश्वर आप पर कृपा करें।'
 

4 of 5
सोनू सूद - फोटो : Insatagram- @sonu_sood
बता दें कि अरुण से पहले पीयूष शिवहरे ने ट्वीट कर मदद मांगी थी। उन्हीं के ट्वीट पर अरुण ने सोनू सूद से मदद मांगी। पीयूष ने लिखा था कि 'मेरे अंकल उमेश कोरोना पॉजिटिव हैं और गंभीर हालत में हैं। मुंबई के अस्पताल में बेड नहीं मिल पा रहा है। उनको तुरंत इलाज की जरूरत है। कोई बेड दिलाने में उनकी मदद करे।'

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सोनू सूद - फोटो : Insatagram- @sonu_sood
सोनू सूद ने 17 अप्रैल को खुद के कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी दी थी। सोनू ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया था, जिसमें लिखा कि 'नमस्कार दोस्तों, मैं आपको सूचित करना चाहता हूं कोविड-19 का मेरा टेस्ट पॉजिटिव आया है। इसलिए मैंने खुद को क्वॉरंटीन कर लिया है। चिंता की कोई बात नहीं, उल्टा अब मेरे पास पहले से ज्यादा समय रहेगा आपकी मुश्किलों को ठीक करने का। याद रहे, कोई भी तकलीफ... मैं हमेशा आपके साथ हूं।'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें