फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनू सूद और अक्षय कुमार को भारत रत्न दिलाने की सोशल मीडिया पर उठी मांग, ये है खास वजह

Mon, 29 Jun 2020 03:44 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अक्षय कुमार, सोनू सूद - फोटो : सोशल मीडिया
पूरे देश में कोरोना वायरस का संकट बढ़ता जा रहा है। सरकार और स्वास्थ्यकर्मी इससे निपटने के लिए दिन-रात मेहनत कर रहे हैं। वहीं कुछ फिल्मी सितारे भी कोरोना वायरस और लॉकडाउन की मार झेल रहे लोगों की मदद के लिए आगे आ रहे हैं। इनमें अभिनेता सोनू सूद से लेकर सलमान खान, अक्षय कुमार और शाहरुख खान सहित कई फिल्मी सितारे शामिल हैं। इस बीच सोनू सूद और अक्षय कुमार के लिए लोग भारत रत्न की मांग करने लगे हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया
सोशल मीडिया पर इन दिनों सोनू सूद और अक्षय कुमार के लिए भारत रत्न की मांग उठने लगती हैं। उनके फैंस यह मांग कोरोना वायरस से प्रभावित लोगों की हर संभव मदद करने की वजह से कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर अक्षय कुमार और सोनू सूद की तस्वीरें भी वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों को जरिए इन दोनों कलाकारों के फैंस भारत रत्न की मांग कर रहे हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
सोनू सूद - फोटो : सोशल मीडिया
TEJAS PRATAP SINGH नाम के यूजर ने अक्षय कुमार और सोनू सूद के लिए भारत रत्न की मांग करते हुए अपने ट्वीटर पर लिखा, 'यह दो मुख्य शख्स हैं जिन्हें मैं बहुत प्यार करता हूं। यह दोनों शानदार कलाकार भी है। सच में यह दोनों भारत रत्न के योग्य हैं।' इसके अलावा B.T नाम के यूजर ने लिखा, 'यह दोनों हीरो सच में भारत रत्न के लायक है।'
 
 

4 of 5
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया
वहीं Kangana Ranaut नाम के फैन पेज ने लिखा, 'अक्षय कुमार और सोनू सूद ने दिल से लोगों की मदद की। यह दोनों भारत रत्न के काबिल हैं।' इसके अलावा और भी कई सोशल मीडिया यूजर्स और इन दोनों कलाकारों के फैंस ने भी उन्हें भारत रत्न दिलाने की मांग की है। सोशल मीडिया पर यह सभी पोस्ट तेजी से वायरल हो रहे हैं। 
 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सोनू सूद - फोटो : सोशल मीडिया
आपको बता दें कि मार्च महीने के आखिरी में पूरे देश में लॉकडाउन लागू किया गया था। इस दौरान प्रवासी मजदूरों और गरीब लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा था। लोगों की मदद के लिए कई फिल्मी सितारे आगे आए। सितारों ने पीएम केयर फंड में लाखों-करोड़ों रुपये आर्थिक मदद के तौर पर दिए। अक्षय कुमार ने 25 करोड़ रुपये पीएम केयर फंडे में दिए तो वहीं अभिनेता सोनू सूद लगातार प्रवासी लोगों को अपने खर्चे पर घर पहुंचाने का काम कर रहे हैं। सोनू सूद अपनी टीम के मदद से अब तक हजारों लोगों को उनके घर पहुंचा चुके हैं। इसके लिए उनकी पूरे देश में तारीफ भी हो रही है। 

पढ़ें: रजनीकांत से बाहुबली के कटप्पा तक, फिल्मों से दूर हैं इन स्टार्स की बेटियां, खूबसूरती के मामले में हीरोइनों को भी देती हैं टक्कर
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें