संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावती' को लेकर चल रहा विवाद कम होने का नाम नहीं ले रहा है। कभी संजय लीला भंसाली तो कभी दीपिका का सर काटने पर 10 करोड़ का इनाम जैसे बयान पहले ही सुर्खियां बटोर चुके हैं। 1 दिसंबर को इस फिल्म को रिलीज होना था लेकिन विरोध प्रदर्शन के बाद आखिरी समय पर निर्माताओं ने अपना फैसला बदल लिया।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 6
सोनू निगम
हाल ही में network 18 से बात करते हुए सोनू निगम ने कहा, मैंने संजय लीला भंसाली के साथ कभी काम नहीं किया लेकिन वो बहुत अच्छे इंसान हैं। फिल्म निर्माता के तौर पर उनका मकसद होता है कि पैशन के साथ-साथ फिल्म में ग्लैमर भी हो।
विज्ञापन
सोनू निगम ने कहा, मैं आपको एक बात याद दिलाता हूं जो शायद आपको याद नहीं होगी। जब इस फिल्म का पहली बार प्रमोशन हुआ था। उस वक्त प्रोड्क्शन हाउस की तरफ से या फिर मीडिया की तरफ से ये अफवाह फैलाई गई कि फिल्म में अलाउद्दीन का पद्मावती के साथ रोमांस दिखाया जाएगा। गलती दोनों तरफ से हुई हैं। पद्मावती की कहानी ऐतिहासिक है ना कि फिक्शन या माइथोलॉजी पर आधारित।
सोनू निगम ने आगे कहा कि पद्मावती की वजह से संजय लीला भंसाली इसलिए पिस रहे हैं क्योंकि ये उनकी फिल्म है। मेरे ख्याल से संजय लीला भंसाली को ठीक से गाइड करने वाले लोग उनके आस पास नहीं है।
विज्ञापन
5 of 6
Sonu Nigam
सोनू निगम ने कहा, मैं इस बात पर नजर डालना चाहूंगा कि मीडिया ने ही मेरा पूरा साथ दिया जब मेरे ऊपर फतवा आए थे। मेरे लिए फतवा एक सुपारी देने जैसा है। मेरे खिलाफ जब फतवा जारी किया गया था इंडस्ट्री से बहुत कम लोग साथ में थे।
बता दें कि दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह और शाहिद कपूर स्टारर फिल्म पद्मावती का राजपूत करणी सेना लगातार विरोध कर रही है। करणी सेना व अन्य राजपूत समुदायों की ओर से फिल्म को बैन करने की मांग कर रही है। उनका दावा है कि फिल्म में इतिहास के साथ छेड़छाड़ की गई है।