फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादीशुदा धर्मेंद्र की लव स्टोरी में हजार थीं मुश्किलें, आसानी से नहीं मिला हेमा का प्यार

Fri, 08 Dec 2017 11:41 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
अभिनेता धर्मेंद्र और ड्रीमगर्ल की लव स्टोरी कभी भी आसान न रही। हेमा मालिनी से शादी करने के लिए पहले से शादीशुदा अभिनेता ने बहुत पापड़ बेले। जानिए, कैसे कंप्लीट हुई धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की लव स्टोरी...
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
धर्मेंद्र पहले से शादीशुदा थे और हेमा मालिनी एक साउथ इंडियन परिवार की। हिंदू धर्म में दूसरी शादी गुनाह थी, इसलिए धर्म बदला और भी बहुत मुश्किलें झेलीं। उनका यह अफेयर विवादित होने के साथ चर्चित भी रहा है। धर्मेंद्र की शादी फिल्म इंडस्ट्री में उनके आने के पहले ही हो गयी थी, लेकिन हेमा मालिनी के साथ उन्होंने कई फिल्में कीं लेकिन शोले तक आते-आते उनका प्यार परवान चढ़ चुका था।
विज्ञापन

3 of 7
धर्मेंद्र और हेमा मालिनी के अफेयर पर वैसे तो कोई पाबंदियां नहीं थीं लेकिन बॉलीवुड में यह चर्चा होती जरूर थी की धर्मेंद्र शादी-शुदा होते हुए भी कुंवारी अभिनेत्री के साथ फ्लर्ट कर रहे हैं। यही नाराजगी हेमा के परिवार को भी थी। इसलिए हेमा का परिवार इस शादी के लिए कभी राजी नहीं था। हालांकि धर्मेंद्र की पत्नी की तरफ से इस बारे में कोई बयान कभी नहीं आया। हेमा का साउथ इंडियन परिवार इस शादी से बिल्कुल खुश नहीं था। 

4 of 7
एक तो धर्मेंद्र पंजाबी थे दूसरा वह पहले से ही शादीशुदा थे। इसी वजह से उन्हें हेमा से चुपके से मिलना होता। कई बार हेमा के परिवार से कोई न कोई शूटिंग पर भी आ जाता। धर्मेंद्र, हेमा मालिनी से वैसे भी शूटिंग के बाद बाहर कहीं भी न मिल पाते। अब शूटिंग के दौरान भी उनका हेमा से मिलना-जुलना बंद हो गया। धर्मेंद्र और हेमा एक तरह के पहरे के बीच शूटिंग करते। तब धर्मेंद्र ने इसका एक नया तोड़ निकाला।
 
विज्ञापन

5 of 7
जिन-जिन फिल्मों में वह हेमा मालिनी के साथ शूट कर रहे होते उन फिल्मों के कैमरामैन को वह पटा लेते। हेमा के साथ रोमांटिक सीन के रीटेक बार-बार हों इसके लिए वह कैमरामैन से कह देते कि उसे उस शॉट को एक बार में ओके नहीं करना। कभी कैमरामैन लाइट कम होने की बात करता तो कभी कोई और वजह बता देता। धर्मेंद्र ने इसका भी एक कोड वर्ड इजाद कर लिया था। जब सीन को रीटेक कराना होता तो वह हौले से अपना कान छू लेते। 
 
विज्ञापन

6 of 7
इसी तरह जब उन्हें सीन को ओके करना होता वह अपनी नाक को सहलाते। इस तरह से वह हेमा को सबके सामने छू लेते। बताते हैं कि धर्मेंद्र को एक सीन को दोबारा रीटेक करवाने के लिए कैमरामैन को 100 रुपये की रिश्वत प्रति सीन के हिसाब देनी होती। यानी कि यदि सीन पांच बार शूट हुआ है तो धर्मेँद्र कैमरामैन को 500 रुपये चुकाते। धर्मेंद्र यह सब खुशी-खुशी कर रहे थे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
'शोले' फिल्म में जब धर्मेंद्र हेमा मालिनी को पेड़ से आम तोड़ने वाला सीन सिखा रहे होते हैं तो उन्होंने उस सीन को दस से अधिक बार रीटेक कराया। हेमा, धर्मेंद्र की यह शरारत समझती थीं और वह चुपचाप बिना कुछ कहे बार-बार शॉट दिए जाती थीं। हेमा की मां या नानी जो कि शूटिंग कई दफा होते हुए भी अपनी आंख के सामने यह सब देखने के लिए बाध्य होते और धर्मेंद्र सबकी आंखों के सामने ही हेमा से रोमांस कर लेते। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें