सुशांत सिंह राजपूत
- फोटो : सोशल मीडिया
सोनू निगम अपने वीडियो में कहते हैं कि 'अपनी आंखों के सामने जवान जिंदगी को जाते हुए देखना आसान बात नहीं है। कोई बहुत ही निष्ठुर होगा जिसे सुशांत के जाने से कोई फर्क ना पड़ा हो। मैं खासकर अपनी म्यूजिक इंडस्ट्री से एक रिक्वेस्ट करना चाहता हूं कि आज सुशांत सिंह राजपूत की मौत हुई है। एक अभिनेता की मौत हुई है। कल को ये किसी गायक के बारे में ऐसा सुन सकते हैं, किसी संगीतकार के बारे में या किसी गीतकार के रूप में भी सुन सकते हैं क्योंकि ये जो माहौल है संगीत का, एक माफिया यहां भी है।'