अरबाज खान
- फोटो : सोशल मीडिया
अरबाज ने मीडिया से कहा है, 'हम पहले ही कह चुके हैं कि हमें अभिनव के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करनी होगी इसलिए सोहेल ने उनके खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर कर दिया है। अभिनव के लगाए हुए मेरे परिवार पर आरोप बिल्कुल बेबुनियाद हैं। उन्होंने मुझ पर, सलमान और सोहेल पर और हमारे पिताजी पर, साथ ही हमारे सम्मान पर आरोप लगाया है। उन्होंने हमें कानूनी कार्रवाई करने पर मजबूर किया है। इसके लिए वह खुद ही जिम्मेदार हैं।'