मुंबई में बीती रात एक म्यूजिक इवेंट के दौरान सोनू निगम के साथ धक्कामुक्की हुई। सेल्फी लेने के दौरान हुई इस घटना में सिंगर के करीबी रब्बानी खान को चोट आई है। इस धक्कामुक्की का आरोप उद्धव गुट के विधायक के बेटे पर लगा है। सोनू निगम चेंबूर थाने में एफआईआर दर्ज करा चुके हैं और अब उनका बयान सामने आया है, जिसमें उन्होंने पूरी घटना की जानकारी दी है।