फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजान ट्वीट पर गिरफ्तारी की मांग के बीच आया सोनू निगम का बयान, सपोर्ट करने वालों को कहा-शुक्रिया

Thu, 23 Apr 2020 01:45 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Sonu Nigam - फोटो : file photo
बॉलीवुड गायक सोनू निगम (Sonu Nigam) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। सोनू इन दिनों लॉकडाउन की वजह से दुबई में फंसे हुए हैं। अजान को लेकर तीन साल पहले उन्होंने एक बयान दिया था। उस बयान को लेकर आज भी उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जाता है। बीते मंगलवार को हुई ट्विटर कॉन्ट्रोवर्सी के बाद उन्होंने अपना ट्विटर अकाउंट डिलीट कर दिया। इस बीच ट्रोलर्स ने उनकी गिरफ्तारी की मांग तक कर डाली।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
Sonu Nigam - फोटो : file photo
अब सोनू निगम ने बुधवार को एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर अपलोड किया है, जिसमें वह उन सभी लोगों को धन्यवाद देते नजर आ रहे हैं जिन्होंने उनका सपोर्ट किया। वीडियो में वह जिम में एक्सरसाइज करते हुए भी नजर आ रहे हैं। इस दौरान सोनू ने ये भी कहा कि उनका मतलब लोगों को एंटरटेन करने का था, लेकिन ठीक है कभी-कभी मिला जुला दिन जाता है।
 
विज्ञापन

3 of 5
Sonu Nigam - फोटो : Social Media
सोनू निगम ने उन लोगों पर भी बात की जो उनके खिलाफ हैं। उन्होंने कहा- वह उन्हें नहीं जानते हैं और यही वजह है कि वह नहीं समझ पाए। खैर, कोई बात नहीं इसे भी वह कबूल करते हैं। इससे पहले सोनू निगम के सपोर्ट में गायक अदनान सामी भी खड़े हुए थे। उन्होंने ट्वीट कर कहा था- 'एक बात मैं व्यक्तिगत रूप से कहना चाहूंगा कि सोनू निगम सभी धर्मों का सम्मान करते हैं। कृपया उन्हें अकेला छोड़ दें। #WithYouSonuNigam'

4 of 5
सोनू निगम - फोटो : SELF
इससे पहले सोनू निगम का एक फनी वीडियो सामने आया था जिसमें वह अपने फैंस को बताते हैं कि 'लॉकडाउन के दौरान उन्हें कई चीजों के बारे में पता चला है। सबसे पहले तो ये कि झाड़ू लगाते हुए आगे जाना होता है जबकि पोछा लगाते हुए पीछे जाना होता है। हालांकि जब आपकी पत्नी ने पोछा लगाया हुआ है तो ना आपको आगे जाना है और ना पीछे जाना है। जहां हैं वहीं रहना है जब तक कि फर्श सूख ना जाए।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Sonu Nigam
क्या था विवाद
तीन साल पहले सोनू निगम सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किए गए। वजह था उनका अजान को लेकर दिया गया बयान। उन्होंने लिखा था कि लाउडस्पीकर से दी जाने वाली अजान से उनकी नींद खराब होती है। वह इस धार्मिक कट्टरता को बर्दाश्त क्यों करें। ऐसा करना तो सरासर गुंडागर्दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें