फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुबई में रहते हुए भी कोरोना मरीजों के लिए इस सुपरस्टार ने खोल दिया अपना मुंबई वाला बंगला, चिकित्साकर्मी भी कर सकते हैं आराम

Sun, 29 Mar 2020 01:17 PM IST
Avinash Pal अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 4
Sonu Nigam - फोटो : file photo
भारतीय संगीत के चमकते सुपर सितारे सोनू निगम एक बार फिर इस नाजुक स्थिति में कोरोना से लड़ने के लिए देश के साथ आए हैं। वे खुद देश के बाहर दुबई में हैं, लेकिन फिर भी उन्हें अपने देश के भविष्य की चिंता है। कोरोना के बढ़ते खतरे को देखते हुए उन्होंने अपने मड आइलैंड स्थित बंगले को कोरोना के मरीजों और उनकी देखभाल करने वाले स्वास्थ्यकर्मियों के लिए खोलने का फैसला किया है।
विज्ञापन

2 of 4
Sonu Nigam - फोटो : file photo
सोनू और उनके पिता अगम कुमार निगम ने दुनिया की स्थिति से सीखते हुए भारत के बारे में सोचा है। सोनू ने कहा, 'पूरी दुनिया के लिए यह बहुत कठिन समय है। ऐसे में जो जैसे कर सकता है, वैसे भारत सरकार की मदद करनी चाहिए। अगर किसी के पास खाली घर, मकान या बंगला मौजूद हैं, तो उन्हें इनका उपयोग भारत सरकार की मदद करने में करना चाहिए।'
विज्ञापन

3 of 4
Sonu Nigam - फोटो : social media
स्थिति पर चिंता जाहिर करते सोनू कहते हैं, 'इटली, यूके और स्पेन के हालात को देखते हुए भारत को हर अनहोनी के लिए तैयार रहना चाहिए। हमारे देश की आबादी 130 करोड़ से ज्यादा है, और स्थिति बहुत नाजुक है। अगर देश में महामारी फैली तो हमारे पास अस्पताल कम पड़ सकते हैं। इस घटना से इंग्लैंड कुछ अलग ही तरह से निपट रहा है। उन्होंने कोरोना के मरीजों के बढ़ते मामलों को रोकने के लिए किलोमीटरों लंबे आपातकालीन शिविर बनाए हुए हैं।'
विज्ञापन

4 of 4
सोनू निगम, पीएम मोदी - फोटो : Social Media
बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जब 22 मार्च को एक दिन का जनता कर्फ्यू लागू किया था, तब सोनू निगम ने घर में बैठे लोगों के मनोरंजन के लिए सोशल मीडिया पर दुबई से ही लाइव कॉन्सर्ट किया था। उससे पहले कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए भारत सरकार ने अंतर्राष्ट्रीय आवागमन पर रोक लगा दी है। सोनू निगम उस समय दुबई में थे। हालांकि उनके पास स्वदेस लौटने का मौका था लेकिन वे सिर्फ इसलिए नहीं आए क्योंकि ऐसे समय में वे भारत की चिकित्सा व्यवस्था पर बोझ नहीं बनना चाहते थे। इसलिए उन्होंने दुबई में ही रुकने का फैसला किया था। अभी भी वे अपने परिवार के साथ सेल्फ आइसोलेट होकर दुबई में ही मौजूद हैं।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें