बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार की पत्नी व अभिनेत्री ट्विंकल खन्ना के पैर की हड्डी टूट गई है। इस बात की जानकारी खुद ट्विंकल खन्ना ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा करते हुए दी है। इस वीडियो में ट्विंकल खन्ना के साथ अक्षय कुमार भी नजर आ रहे हैं। कुछ ही देर में वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।