सोनू निगम
- फोटो : सोशल मीडिया
महिला गायकों की भी करते हैं नकल
सोनू निगम ऐसे सिंगर हैं, जिन्होंने हिंदी ही नहीं बल्कि तमिल, तेलुगू, मराठी सहित 12 भाषाओं में गाने गाए हैं। अपनी आवाज से तो सोनू निगम ने सबको दीवाना बनाया है, लेकिन सिंगिंग के अलावा उन्हें मिमिक्री का भी शौक है। वह बॉलीवुड के सितारों की ही नहीं कई सिंगर्स की भी हूबहू मिमिक्री करते हैं। कई बार उन्होंने अवॉर्ड फंक्शन में भी दूसरे सिंगर्स के गाने गाकर लोगों को हैरान किया है। वह एक सच्चे एंटरटेनर, जो अपनी प्रतिभा से सबका मनोरंजन करते हैं। सोनू निगम एसपी बालासुब्रमण्यम, कुमार शानू, अदनान सामी, कैलाश खेर, उदित नारायण जैसे पुरुष गायकों की ही नहीं। वह महिला गायकों की भी नकल कर सकते हैं।