फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ranveer Deepika: बोल्ड फोटोशूट के बाद पहली बार नजर आए रणवीर सिंह, दीपिका के साथ मिल किया यह काम

Sat, 30 Jul 2022 02:28 AM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह बीते कई दिनों से अपनी बोल्ड फोटोशूट को लेकर सुर्खियों में हैं। एक मैगजीन के लिए कराए गए न्यूड फोटो शूट के बाद एक्टर लगातार विवादों में घिरते जा रहे हैं।

 
विज्ञापन
1 of 6
रणवीर सिंह,दीपिका पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह बीते कई दिनों से अपने बोल्ड फोटोशूट को लेकर सुर्खियों में हैं। एक मैगजीन के लिए कराए गए न्यूड फोटो शूट के बाद एक्टर लगातार विवादों में घिरते जा रहे हैं। इस सिलसिले में रणवीर के खिलाफ एफआईआर तक दर्ज हो चुकी है। इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर लोग भी लगातार एक्टर को ट्रोल कर रहे हैं। साथ ही कई लोग ऐसे भी हैं जो एक्टर की इन तस्वीरों की वजह से आलोचना कर रहे हैं। हालांकि विवादों के बावजूद रणवीर सिंह अपने मस्त अंदाज में बेफिक्र नजर आ रहे हैं। अपने इस फोटोशूट के बाद अभिनेता हाल ही में एक फैशन शो में नजर आए।

विज्ञापन

2 of 6
रणवीर सिंह,दीपिका पादुकोण - फोटो : यूट्यूब

इस फैशन शो में एक्टर अपने फोटोशूट को लेकर हुए विवाद के बाद पहली बार पत्नी दीपिका पादुकोण संग दिखाई दिए। रणवीर और दीपिका ने शुक्रवार को आयोजित हुए मिजवान फैशन शो में मशहूर डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के लिए रैंप वॉक किया। इस दौरान यह कपल मनीष मल्होत्रा के डिजाइनर कपड़ों में नजर आया। इस शो का आयोजन मिजवान के 10 साल पूरे होने के जश्न में किया गया था। मुंबई में आयोजित हुए इस शो में दीपवीर शोस्टॉपर बने थे।

विज्ञापन

3 of 6
रणवीर सिंह - फोटो : यूट्यूब

शो के दौरान अपने बेहतरीन आउटफिट से दीपिका और रणवीर लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। इस दौरान अकेले रैंप वॉक करने के अलावा दोनों ने साथ में भी वॉक थी। इस शो में रणवीर, दीपिका के अलावा विद्या बालन, गौहर खान, करण जौहर, नोरा फतेही समेत अन्य कलाकार भी शामिल हुए। दीपवीर फैशन शो के दौरान डिजाइनर कपड़ों में शाही कपल की तरह नजर आए।

4 of 6
दीपिका पादुकोण - फोटो : यूट्यूब

अभिनेता रणवीर कपूर फैशन शो के दौरान काले रंग की शेरवानी में नजर आए। सफेद रंग की बेहतरीन कढ़ाई वाले इस आउटफिट में वह बेहद हैंडसम लग रहे थे। वहीं, अभिनेत्री दीपिका पादुकोण इस दौरान सिल्वर व्हाइट रंग के डिजाइनर लहंगे में नजर आईं। एंब्रॉयडरी वाले इस नेट के लहंगे में दीपिका बेहद गॉर्जियस लग रही थीं। अपने इस लहंगे के साथ उन्होंने ग्लौसी मेकअप और सिल्वर रंग की मैचिंग ज्वेलरी भी कैरी की थी, जो उनके इस लुक में चार चांद लगा रही है।

विज्ञापन

5 of 6
रणवीर सिंह,दीपिका पादुकोण - फोटो : यूट्यूब

शो के दौरान रणवीर हमेशा की तरह अपने मस्त अंदाज में नजर आए। रैंप वॉक करते हुए जहां अभिनेता ने वहां मौजूद दर्शकों से बातचीत की तो वहीं वॉक करते हुए ठुमके लगाते भी नजर आए। इतना ही नहीं रैप वॉक के दौरान यह कपल एक बार फिर लोगों के सामने अपना प्यार जाहिर करता दिखा। रणवीर सिंह ने सबके सामने अपनी लेडी लव के लिए अपने प्यार का इजहार करते हुए उन्हें किस भी किया।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
रणवीर सिंह,दीपिका पादुकोण - फोटो : यूट्यूब
वर्कफ्रंट की बाते करें तो रणवीर सिंह जल्द ही करण जौहर की फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में दिखाई देंगे। फिल्म में आलिया भट्ट भी अहम भूमिका में हैं। रॉकी और रानी की प्रेम कहानी जोया अख्तर की गली बॉय के बाद रणवीर और आलिया की दूसरी फिल्म है। वहीं, दीपिका पादुकोण की बात करें तो वह पठान में शाहरुख खान और जॉन अब्राहम के साथ नजर आएंगी। इसके अलावा उनके पास ऋतिक रोशन के साथ फाइटर भी हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें