बहुत ही कम समय में लड़कियों के दिल की धड़कन बन चुके चॉकलेटी एक्टर कार्तिक आर्यन सुपरस्टार बन चुके हैं। 'प्यार का पंचनामा' और फिर 'सोनू के टीटू की स्वीटी' जैसी हिट फिल्में देने वाले कार्तिक के पास कई बड़ी फिल्मों के ऑफर हैं। अब उनकी फैन फॉलोइंग भी बढ़ गई है।
विज्ञापन
2 of 5
karan johar
आप तो जानते ही हैं करण जौहर का फेमस शो कॉफी विद करण का सीजन 6 शुरू हो चुका है। हाल ही में दीपिका पादुकोण और आलिया भट्ट इसमें साथ नजर आई थीं। शो में दोनों ने अपनी जिंदगी से जुड़े कई खुलासे किए। हाल ही में हमने आपको बताया था कि कॉफी विद करण के सीजन 6 में आयुष्मान खुराना और विक्की कौशल साथ नजर आने वाले हैं।
विज्ञापन
3 of 5
Kartik Aaryan
लेकिन क्या आप जानते हैं शो में कार्तिक आर्यन को भी इन्वाइट किया गया था लेकिन कार्तिक ने करण का ऑफर ठुकरा दिया। खबरों की मानें तो कार्तिक का मानना है कि वो स्टार बन चुके हैं और सौ-करोड़ी फिल्मों में उनका नाम शामिल हो चुका है। इसलिए बाद में शो में कार्तिक की जगह आयुष्मान को बुलाया गया।
4 of 5
कार्तिक आर्यन
खैर ये पहली बार नहीं है जब कार्तिक ने करण जौहर का ऑफर ठुकराया हो। इससे पहले कार्तिक ने फिल्म 'गुड न्यूज' के लिए भी करण जौहर को मना कर दिया जिसमें कार्तिक को सेकेंड लीड का ऑफर दिया गया था। फिल्म में करीना कपूर खान और अक्षय कुमार के होने के बावजूद कार्तिक ने इसके लिए मना कर दिया और अब उनकी जगह दिलजीत दोसांझ को लिया गया है।
आपको बता दें करण जौहर का यह खास टीवी टॉक शो साल 2004 में पहली बार प्रसारित हुआ था। कई नामों का खुलासा तो हो चुका है फिलहाल इंतजार करण जौहर की ओर से आधिकारिक एलान का है कि वे और किन हस्तियों को इस बार शो में बुलाने वाले हैं।