फिल्मकार रूमी जाफरी के बाद अब अभिनेत्री आलिया भट्ट की मां अभिनेत्री सोनी राजदान ने भी अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती का समर्थन किया है। अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट साझा करके उन्होंने कहा है कि रिया फिल्म इंडस्ट्री में वापसी करेंगी और उनके साथ हर कोई काम भी करना चाहेगा। सोनी से पहले रूमी जाफरी ने भी एक इंटरव्यू के दौरान रिया को दिलासा दिया था कि वह जब भी फिल्म इंडस्ट्री में वापसी करेंगी, यह इंडस्ट्री उनका दिल खोलकर स्वागत करेगी।