बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर ने अपने पति आनंद आहूजा के साथ पिछले साल अपने बेटे वायु का स्वागत करने के बाद अभिनय करियर से ब्रेक ले लिया था। अब उन्होंने फिल्मों में वापसी करने की इच्छा जताई है। अभिनेत्री सोनम कपूर ने हाल ही में, अपने पति के जन्मदिन पर उन्हें बेहद खास अंदाज में विश किया है और एक बहुत ही प्यारा नोट भी साझा किया है।
विज्ञापन
2 of 5
सोनम कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
बी-टाउन की जानी मानी अभिनेत्री सोनम कपूर के पति आनंद आहूजा आज अपना 40वां बर्थडे मना रहे हैं। इस खास मौके पर सोनम ने पति संग अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर कुछ बेहद प्यारी और रोमांटिक तस्वीरें साझा की हैं। इन तस्वीरों में सोनम पति के साथ लिप-लॉक करती भी नजर आ रही हैं। फैंस को यह तस्वीरें काफी भा रही हैं।
विज्ञापन
3 of 5
सोनम कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेत्री ने इन तस्वीरों के साथ एक प्यारा नोट भी साझा किया है। सोनम ने लिखा, ‘आनंद एक साल फिर से सूरज के चारों ओर, इस बार अपने खूबसूरत बेटे के साथ । हम दोनों दुनिया में सबसे ज्यादा आपसे प्यार करते हैं। आप दयालु, संवेदनशील और बेस्ट हैं। हम आपके साथ रहकर सच में काफी खुश हैं। आपने अपनी जिंदगी के हर किरदार को बखूबी निभाया है।’
सोनम ने आगे लिखा, ‘हर किसी को एहसास होता है कि आप कितने खास हैं, लेकिन कोई नहीं जानता कि आपने खुद को बेस्ट बनाने के लिए कितनी मेहनत की है। मैंने आपकी जर्नी देखी है और आज आप जो भी है। इसे आप डिजर्व करते हैं। आपको जिंदगी की और ऊंची उड़ान भरनी है। जीवन बस बेहतर और बेहतर होता जा रहा है क्योंकि आप हर अच्छी चीज और उससे भी अधिक के हकदार हैं।’
वर्क फ्रंट की बात करें तो सोनम की दो फिल्में कतार में हैं, जो अगले साल फ्लोर पर आने वाली हैं। उनमें से एक 'वीरे दी वेडिंग 2' है। फिल्म के मुख्य कलाकारों में करीना कपूर खान, स्वरा भास्कर और शिखा तलसानिया भी शामिल हैं।