सोनम कपूर शादी के बाद अब मिसेज आनंद आहूजा बन चुकी हैं। कपूर खानदान में खुशियों का माहौल है। अभी सोनम कपूर अगले 5 महीने तक पति आनंद के साथ हनीमून मनाने नहीं जा पाएंगी। अक्तूबर-नवंबर में ही नवदंपति इसके लिए समय निकाल पाएगा। इसके पीछे का असली सच सामने आ गया है। जानिए पूरा माजरा...
विज्ञापन
2 of 4
sonam ki shaadi
दरअसल, शादी होने के बाद से चारों तरफ सोशल मीडिया पर सोनम छाई हुई हैं। 6 दिन बाद यानी कि 14 और 15 मई को सोनम कांस में रेड कारपेट पर वॉक करेंगी। ऐसे में अंदेशा लगाया जा रहा था कि शादी के बाद सोनम इस बार कांस में पति आनंद आहूजा के साथ हिस्सा लेंगी। इस बारे में मुंबई मिरर ने बड़ा खुलासा किया है।
विज्ञापन
3 of 4
Sonam Kapoor
मुंबई मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक, आनंद आहूजा कांस में सोनम के साथ नहीं होंगे। यहां तक कि सोनम और आनंद हनीमून के लिए भी अक्टूबर-नवंबर के करीब जाएंगे। जिसकी वजह सोनम के कई पेडिंग प्रोजेक्ट हैं। सूत्रों की मानें तो शादी के बाद सोनम शैली धर की फिल्म 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' की शूटिंग पूरी करेंगी।
इसके साथ ही 'वीरे दी वेडिंग' फिल्म का प्रमोशन करेंगी। इसके बाद अगस्त में वह दलकीर सलमान के साथ फिल्म 'द जोया फैक्टर' की शूटिंग पूरी करेंगी। दरअसल, सोनम यह चाहती हैं कि शादी की वजह से उनका काम प्रभावित न हो जिसकी वजह से उन्होंने हनीमून पर बाद में जाने का फैसला लिया है।