आनंद आहूजा और सोनम कपूर अब पति-पत्नी बन गए हैं। करीबी रिश्तेदारों और दोस्तों के बीच दोनों ने फेरे लिए। इस दौरान श्रीदेवी की कमी भी खली। जैसे-जैसे सोनम की शादी की तस्वीरें सामने आईं, वैसे-वैसे एक्टर मोहित मारवाह की शादी की यादें ताजा होती चली गईं जहां श्रीदेवी आखिरी बार इसी परिवार के साथ हंसते-गुनगुनाते नजर आई थीं।
सोनम कपूर और आनंद आहूजा की शादी में नन्हे तैमूर से लेकर अमिताभ बच्चन तक और जैकलीन फर्नांडीज से लेकर रानी मुखर्जी तक पहुंचे।
विज्ञापन
2 of 16
Sonam Kapoor Wedding
फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' में सोनम कपूर की को-एक्टर और बेस्ट फ्रेंड स्वरा भास्कर सोनम कपूर की शादी में पहुंचीं। मेहंदी और संगीत के बाद शादी में भी स्वरा की आउटफिट ने इंप्रेस किया।
विज्ञापन
3 of 16
Sonam Kapoor Wedding
सोनम कपूर की छोटी बहन शनाया कपूर, भाई जहान कपूर के साथ पहुंचीं। ये दोनों अनिल कपूर के छोटे भाई और एक्टर संजय कपूर के बच्चे हैं।
4 of 16
Sonam Kapoor Wedding
सोनम कपूर के चाचा संजय कपूर और चाची महीप कपूर भी ट्रेडिशनल अवतार में जंच रहे हैं। समर वेडिंग के लिए उनके इस लुक से टिप्स ले सकते हैं।
विज्ञापन
5 of 16
Sonam Kapoor Wedding
सोनम कपूर के कजिन और बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह भी शादी में पहुंचे। उनकी गर्लफ्रेंड दीपिका पादुकोण फंक्शन में नहीं आ सकीं क्योंकि वह फिलहाल अमेरिका में हैं।
विज्ञापन
6 of 16
Sonam Kapoor Wedding
सोनम कपूर की गर्ल स्क्वॉड की मेंबर करिश्मा कपूर भी शादी में पहुंचीं। हरे रंग की ब्लाउज और मल्टीकलर लहंगे मेें वह बहुत खूबसूरत लग रही थीं।
विज्ञापन
7 of 16
Sonam Kapoor Wedding
जैसे ही सोनम कपूर की शादी में तैमूर पहुंचे, बाकी मेहमानों के हिस्से की लाइमलाइट पर भी उन्होंने कब्जा कर लिया। यह पहला मौका रहा जब उन्हें किसी शादी अटेंड करते देखा गया। करीना और सैफ की तरह उन्होंने भी ड्रेस कोड फॉलो किया और गुलाबी रंग के कुर्ते में पहुंचे।
8 of 16
Sonam Kapoor Wedding
सोनम कपूर के भाई हर्षवर्धन कपूर और फिल्ममेकर करण जौहर वेन्यू पर सबसे पहले पहुंचने वाले लोगों में से थे।
9 of 16
Sonam Kapoor Wedding
सोनम कपूर की बहन जाह्नवी कपूर गुलाबी और फिरोजी रंग के लहंगे में आकर्षक लग रही थीं। मां श्रीदेवी की झलक और परिवार के इस फंक्शन में उनके ना होने का गम जाह्नवी के चेहरे पर साफ दिखी।
10 of 16
Sonam Kapoor Wedding
दुल्हन के बड़े पापा बोनी कपूर बेटियों के साथ जोड़ी को आशीर्वाद देने पहुंचे। कहा जाता है कि श्रीदेवी के निधन के बाद सोनम कपूर की शादी टलने वाली थी। बोनी कपूर के समझाने पर ही अनिल कपूर पहले से तय तारीख पर शादी के लिए राजी हुए।
11 of 16
Sonam Kapoor Wedding
सोनम कपूर के भाई अर्जुन कपूर भी शादी में पहुंचे। हर्षवर्धन के साथ मिलकर उन्होंने भाई से जुड़ी तमाम रस्में भी निभाईं।
12 of 16
Sonam Kapoor Wedding
सोनम कपूर की शादी में आमिर खान, पत्नी किरण राव और बेटे जुनैद के साथ पहुंचे।
13 of 16
रानी मुखर्जी
मेहंदी और संगीत के बाद रानी मुखर्जी, सोनम कपूर की शादी में भी पहुंचीं। हालांकि, इस बार भी वह अकेली ही थीं, पति आदित्य चोपड़ा साथ नजर नहीं आए।
14 of 16
जैकलीन
सोनम कपूर की बेस्ट फ्रेंड जैकलीन फर्नांडीज गुलाबी रंग के लहंगे में प्यारी लग रही हैं। उन्होंने इस शादी के लिए खास परफॉर्मेंस भी तैयार की।
15 of 16
Sonam Kapoor Wedding
सोनम कपूर जब शादी के लिए मंडप में जा रही थीं तब भाई हर्षवर्धन कपूर, मोहित मारवाह, अर्जुन कपूर और फैशन डिजाइनर कुनाल रावल ने उनके सिर पर चादर रखने की रस्म निभाई।