फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करीना की दावत-ए-वलीमा से मेल खाता है सोनम की शादी का कार्ड, यकीन ना हो तो सबूत देख लो

Thu, 03 May 2018 03:46 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Kareena Sonam
सोनम कपूर और करीना कपूर की दोस्ती कितनी गहरी है, यह सब जानते हैं। फैशन से लेकर फिल्मों के चुनाव तक में दोनों लगभग एक ही फॉर्मूला अपनाती हैं। अब जब शादी बात आई, तो सोनम बेबो को फॉलो करने से पीछे कैसे हट सकती हैं।
विज्ञापन

2 of 5
Sonam Card
जब से सोनम कपूर की शादी के कार्ड की तस्वीरें सोशल मीडिया पर लीक हुई हैं, हर तरफ एक ही बात हो रही है कि आखिर करोड़पति सेलिब्रिटी ने इतना सिंपल कार्ड क्यों छपवाया? आखिर कपूर खानदान ने पीढ़ी की पहली शादी का न्योता ऐसा क्यों छपवाया? अगर आप दिमाग के घोड़े दौड़ाएंगे और तैमूर के मम्मी-पापा की शादी का कार्ड याद करेंगे तो शायद आपको जवाब भी मिल जाए।
विज्ञापन

3 of 5
Kareena Wedding
एक नवाब से शादी के बावजूद करीना कपूर के वलीमे (रिसेप्शन) का कार्ड बहुत सिंपल था। बाकी सेलेब्रिटीज जहां कार्ड की जगह इंविटेशन किट तैयार करवाते हैं, उसे खूबसूरत गिफ्ट आइटम्स से सजाते हैं, वहीं सैफ और करीना ने अपने इस खूबसूरत पल को सोशेबाजी की जगह सादगी से सेलिब्रेट करने का फैसला किया।

4 of 5
sonam kapoor
सिर्फ वेडिंग कार्ड नहीं बल्कि शादी के मामले में भी सोनम ने करीना कपूर से टिप्स ली है।अनुष्का शर्मा की इटैलियन वेडिंग के बाद खबरें आईं कि सोनम कपूर भी डेस्टिनेशन वेडिंग करेंगी। हालांकि,सोनम कपूर ने साफ किया कि शादी पर वह फिजूल खर्ची में यकीन नहीं करतीं। इसलिए वह अपने घर मुंबई से ही शादी करेंगी। ऐसा ही कुछ करीना कपूर ने भी किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Kareena Kapoor
करीना कपूर ने भी निकाह में सिर्फ परिवार के करीबी रिश्तेदारों को बुलाया था। इस दौरान ना तो कोई पार्टी हुई, ना मीडिया के सामने तस्वीरें रिलीज की गईं। बेगम और नवाब ने बालकनी में आकर अपनी शादी की जानकारी दी थी। उन्होंने सिर्फ रिसेप्शन पार्टी रखी जिसमें इंडस्ट्री के कई सेलेब्स को न्योता दिया गया। इसी तरह सोनम कपूर भी सिंपल शादी करेंगी और शाम में बड़ी रिसेप्शन पार्टी देंगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें