फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीन में रिलीज से पहले ही बाहुबली ने आमिर को दी पटखनी, बनाया ऐसा प्लान, 2000 करोड़ की कमाई तय

Thu, 03 May 2018 03:46 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
'बाहुबली 2' के सीन में प्रभास
दुनियाभर में धूम मचाने के बाद ब्लॉकबस्टर फिल्म 'बाहुबली- 2: द कंक्लूजन' अब चीन में रिलीज को तैयार है। इससे पहले की फिल्म पड़ोसी मुल्क में दस्तक दे, मेकर्स ने इसके फैन्स को बड़ी खुशखबरी दी है। यह फिल्म चीन में 7000 से ज्यादा स्क्रीन्स पर रिलीज होगी। 
विज्ञापन

2 of 5
'बाहुबली 2' के सीन में प्रभास और अनुष्का शेट्टी
इसी के साथ 'बाहबुली-2' ने आमिर खान की 'दंगल' को पछाड़ दिया है। आमिर खान की फिल्म 'दंगल' सात हजार और फिल्म 'सीक्रेट सुपरस्टार' छह हजार स्क्रीन्स पर रिलीज की गई थी। 
इतने बड़े पैमने पर फिल्म रिलीज के बाद माना जा रहा है कि फिल्म 'बाहुबली-2' का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 2000 करोड़ रुपये के पार चला जाएगा। 
विज्ञापन

3 of 5
'बाहुबली 2' के सीन में प्रभास
फिल्म 'बाहुबली 2: द कॉन्क्लूजन' चीन में 4 मई को रिलीज होगी। चीन की रिलीज की जिम्मेदारी इस्टार्स मीडिया संभालेगी। इसी कंपनी ने फिल्म के पहले पार्ट 'बाहुबली: द बिगनिंग' की रिलीज संभाली थी। 

4 of 5
'बाहुबली 2' के सीन में प्रभास
एसएस राजमौली के निर्देशन में बनी फिल्म 'बाहुबली' के दोनों हिस्सों में प्रभास ने डबल रोल निभाया है। इसके अलावा फिल्म में राणा दग्गुबाती, तमन्ना भाटिया, अनुष्का शेट्टी, सत्यराज और राम्या कृष्णन ने भी अहम भूमिकाएं निभाई हैं। बता दें कि सीरीज की पहली फिल्म 'बाहुबली: द बिगनिंग' ने दुनियाभर में 1.12 मिलियन डॉलर की कमाई की थी जिसमें से 123 मिलियन डॉलर की कमाई अकेले चीन में हुई थी। माना जा रहा है कि जिस तरह फिल्म के दूसरे और अंतिम पार्ट ने अपने पहले पार्ट से ज्यादा कमाई करेगी, उसी तरह चीन में भी इसकी परफॉर्मेंस रिकॉर्ड तोड़ हो सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बाहुबली 2
पिछले कुछ सालों में भारतीय फिल्मों ने चीन में जबरदस्त परफॉर्मेंस दी है। इरफान खान की फिल्म हिन्दी मीडियम ने रिलीज के पहले हफ्ते में ही 200 करोड़ रुपये की कमाई कर ली। वहीं, आमिर खान की फिल्म 'दंगल' ने चहां 195 मिलियन डॉलर की कमाई कर ली थी। फिल्म 'सीक्रेट सुपरस्टार' ने चीन में 118 मिलियन डॉलर बटोरे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें