फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनम की शादी की धूम, मैडम तुसाद म्यूजियम ने दिया यह शानदार वेडिंग गिफ्ट

Sat, 05 May 2018 12:38 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
sonam kapoor
बॉलीवुड गलियारे में ही नहीं बल्कि दिल्ली तक सोनम कपूर की शादी की धूम है। पिछले महीने अनिल कपूर ने फैन्स को जानकारी दी थी कि जल्द दिल्ली स्थित मैडम तुसाद म्यूजियम में उनके मोम का पुतला लगने वाला है। इसी के साथ वह अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान और सलमान खान की लीग में शामिल हो जाएंगे। 
विज्ञापन

2 of 5
Anil Kapoor
अनिल कपूर ने यह भी बताया था कि मैडम तुसाद संग्रहालय में उनके मोम का पुतला ठीक उसी पोस्चर में बैठा नजर आएगा जिस तरह वह ऑस्कर अवॉर्ड विजेता फिल्म 'स्लमडॉग मिलियनेयर' की आईकॉनिक सीन में बैठ नजर आए थे। मगर अब सोनम कपूर की शादी की वजह से म्यूजियम वालों ने एक स्पेशल बंदोबस्त किया है।
विज्ञापन

3 of 5
Anil Kapoor
दिल्ली में मौजूद मैडम तुसाद म्यूजियम में अनिल कपूर के पुतले के लुक में बदलाव किया गया है। अब उनका स्टैच्यू पंजाबी वेडिंग की थीम पर रिस्टाइल किया गया है। सूट-बूट की जगह अब उनका पुतला शेरवानी और सिर पर लाल रंग की पगड़ी पहने नजर आ रहा है। 

4 of 5
Sonam Kapoor and Anil Kapoor
पापा अनिल कपूर अपनी बिटिया की शादी को यादगार बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते। उनका बंगला सज-धज कर तैयार है। पत्नी सुनीता कपूर के साथ वह एक एक्ट की प्रैक्टिस भी कर रहे हैं जिसे वह सोनम कपूर के संगीत के फंक्शन में पेश करेंगे। खबर है कि वह अपनी फिल्म 'दिल धड़कने दो' के मशहूर गाने 'गल्ला गूड़ियां' पर ठुमके लगाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सोनम - फोटो : self
सोनम कपूर अपने पापा अनिल कपूर के इतनी करीब हैं कि उन दोनों की पर्सनैलिटी भी एक जैसी है। एक्ट्रेस ने कहा था कि वे दोनों बच्चों जैसी हरकते करते हैं। यही वजह है कि सोनम कभी भी अपने पापा जैसा पति नहीं चाहती थीं। उन्हें ऐसे जीवनसाथी की तलाश थी जो उनकी मां सुनीता कपूर की तरह गंभीर हो और उन्हें संभाल सके। 8 मई को सोनम कपूर ब्वॉयफ्रेंड आनंद आहूजा से शादी करने वाली हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें