फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिग बी की '102 नॉट आउट' के सामने धराशायी हुई राजकुमार राव की 'ओमर्टा', जानें पहले दिन का कलेक्शन

Sat, 05 May 2018 12:01 PM IST
एंटरटेंनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Karan Johar and Rajkumar
इस हफ्ते बॉक्स ऑफिस पर दो फिल्में रिलीज हुई हैं। अमिताभ बच्चन की '102 नॉट आउट' और राजकुमार राव की 'ओमर्टा'। इन दोनों की फिल्मों की कमाई की बात करें तो अमिताभ बच्चन की '102 नॉट आउट' राजकुमार राव की 'ओमर्टा' पर भारी पड़ती हुई दिखाई दे रही है। पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर दोनों ही फिल्मों की कमाई में काफी अंतर देखा गया है, जिसे देखकर इतना कहा जा सकता है कि अमिताभ की फिल्म जल्द ही अपना बजट निकालने में कामयाब रहेगी।
विज्ञापन

2 of 5
102 Not Out‬
अमिताभ बच्चन और ऋषि कपूर की फिल्म '102 नॉट आउट' का बजट 10 करोड़ है। बॉक्स ऑफिस इंडिया के मुताबिक इस फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 3.25 कमाई की जबकि वर्ल्ड वाइड इसका कलेक्शन 4.25 करोड़ रहा।
विज्ञापन

3 of 5
राजकुमार राव
वहीं राजकुमार राव की 'ओमर्टा' फिल्म की रफ्तार धीमी रही। इस फिल्म ने पहले दिन महज 50 लाख का बिजनेस किया। इस फिल्म का बजट 18 करोड़ है ऐसे में पहले दिन की कमाई को देखकर लगता है कि इसकी राह थोड़ी मुश्किल जरूर होने वाली है।

4 of 5
‪‪Avengers Infinity War‬
हालांकि वीकेंड पर इन दोनों फिल्मों की कमाई थोड़ी बढ़ सकती है। बॉलीवुड फिल्मों की बात करें तो केवल यही दो फिल्में रिलीज हुई हैं। हालांकि हॉलीवुड फिल्म 'एवेंजर्स इंफिनिटी वॉर' की वजह से इसकी कमाई पर असर जरूर पड़ सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Amitabh and Rajkumar
'एवेंजर्स इंफिनिटी वॉर' अब तक 146 करोड़ से ज्यादा बिजनेस कर चुकी है। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा, अमिताभ बच्चन और राजकुमार राव की फिल्म अपना बजट निकाल पाएंगी या नहीं। अगर दोनों फिल्मों की ओपनिंग पर गौर करें तो 'ओमर्टा' कमाई के मामले में पिछड़ती हुई नजर आ रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें