फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनम ने खास अंदाज में सासू मां को किया बर्थडे विश, इंस्टाग्राम कैप्शन से जाहिर किया प्यार

Fri, 28 Feb 2020 06:39 PM IST
Jaya Tripathi एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सास और पति के साथ सोनम कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
आम सोशल मीडिया यूजर्स की तरह ही बॉलीवुड सितारे भी सोशल मीडिया का भरपूर इस्तेमाल करते हैं। आम लोगों की तरह ही सेलेब्स भी अपने दोस्तों और परिजनों को इंस्टाग्राम, फेसबुक और ट्विटर जैसे कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर बधाई भी देते हैं। ऐसे में सोनम कपूर ने अपनी सास को जन्मदिन की बधाई सोशल मीडिया पर दी है।
विज्ञापन

2 of 5
सोनम कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
सोनम कपूर की शादी आनंद आहूजा के साथ हुई थी और आज आनंद की मां प्रिया आहूजा का जन्मदिन है। ऐसे में सोनम ने अपनी सास को इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें और एक प्यारा सा कैप्शन लिखकर जन्मदिन की बधाई दी है। सोनम कपूर के इस पोस्ट को उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 5
सोनम कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
सोनम कपूर ने कुछ तस्वीरें साझा करते हुए इंस्टाग्राम पर लिखा, 'सबसे प्यारे, दयालु व्यक्ति को जन्मदिन की शुभकामनाएं। आनंद और मैं आपको इतना प्यार देने के लिए धन्यवाद देते हैं। हम आपको बेहद प्यार करते हैं और आपको मिस भी कर रहे हैं।'  न सिर्फ तस्वीरें बल्कि सोनम के कैप्शन को भी फैंस पसंद कर रहे हैं।
 

4 of 5
सोनम कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
बात सोनम के फिल्मी करियर की करें तो सोनम ने रणबीर कपूर के साथ फिल्म सांवरिया से बॉलीवुड डेब्यू किया था। फिल्म का निर्देशन संजय लीला भंसाली ने किया था। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी लेकिन सोनम और रणबीर को दर्शकों ने काफी पसंद किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सोनम कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
वहीं सोनम आखिरी बार फिल्म जोया फैक्टर में नजर आईं थीं। ये फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर धड़ाम साबित हुई थी। फिल्म में सोनम के साथ दुलकर सलमान भी नजर आए थे। फिल्म 2008 में प्रकाशित हुई किताब जोया फैक्टर पर आधारित थी। फिल्म का निर्देशन अभिषेक शर्मा ने किया था। वहीं अभी सोनम की अगली फिल्म को लेकर कोई पुख्ता जानकारी सामने नहीं आई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें