फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय अर्थव्यवस्था पर चेतन भगत का ट्वीट वायरल, लिखा- '..लेकिन हिंदू मुस्लिम, हिंदू मुस्लिम'

Fri, 28 Feb 2020 06:21 PM IST
Jaya Tripathi एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
chetan bhagat
दिल्ली के मौजूदा हालातों पर आम लोगों के साथ ही सितारे भी सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। ऐसे में एक बार फिर चेतन भगत का एक ट्वीट तेजी से वायरल हो रहा है। चेतन ने अपने ट्वीट में कोरोना वायरस के साथ ही साथ भारत की कमजोर अर्थव्यवस्था का जिक्र किया है।
विज्ञापन

2 of 5
chetan bhagat
चेतन भगत ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'कोरोना वायरस की वजह से दुनिया के बाजारों में गिरावट देखने को मिल रही है। ग्लोबल मांगों पर भी असर हो रहा है। भारत पहले से ही कमजोर अर्थव्यवस्था से जूझ रहा है जिससे उबरना मुश्किल होगा। जॉब ग्रोथ पर लगातार इसका असर हो रहा है। तत्काल ध्यान देने की जरूरत है। लेकिन हे हिंदू मुस्लिम, हिंदू मुस्लिम।
विज्ञापन

3 of 5
demo pic
सोशल मीडिया पर चेतन के इस ट्वीट पर सोशल मीडिया यूजर्स अलग अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कोई चेतन के समर्थन में बात कर रहा है तो कोई विरोध में। याद दिला दें कि हाल फिलहाल में ये चेतन का पहला ट्वीट नहीं है जो सुर्खियों में है। इससे पहले भी हाल ही में चेतन का एक ट्वीट वायरल हुआ था।
 

4 of 5
chetan bhagat
इससे पहले एक ट्वीट में चेतन ने लिखा था, ''भारत 1947 में, हिंदू मुस्लिम, हिंदू मुस्लिम। वहीं दुनिया चांद पर पहुंच गई, कंप्यूटर, इंटरनेट, आर्टिफिशियल इंटेलिजेन्स, सेलफोन, स्मार्टफोन और ऐप्स बना लिए। लेकिन भारत 2020 में भी हिंदू मुस्लिम और हिंदू मुस्लिम पर अटका हुआ है।'
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
chetan bhagat
गौरतलब है कि चेतन भगत एक उपन्यास लेखक हैं। चेतन के कई उपन्यासों पर फिल्म भी बन चुकी है। चेतन की हिट लिस्ट में फाइव पॉइंट समवन', 'वन नाइट एट कॉल सेंटर', टू स्टेट्स, वन इंडियन गर्ल और थ्री मिस्टेक्स ऑफ माई लाइफ आदि शामिल हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें