फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिलीज हुआ 'वीरे दी वेडिंग' का गाना 'भंगड़ा ता सजदा'.... सोनम के साथ मिलकर करीना ने लगाए ठुमके

Thu, 10 May 2018 02:56 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
veere di wedding
बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर, करीना कपूर, स्वरा भास्कर और शिखा तल्सानिया की फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' रिलीज के लिए तैयार है। फिल्म के पोस्टर, ट्रेलर और गाना तारीफां के बाद एक और गाना रिलीज हो गया है। गाने के बोल हैं 'भागंड़ा ता सजदा...'।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
veere di wedding
कुछ देर पहले ही 'वीरे दी वेडिंग' का पार्टी डांस 'भंगड़ा ता सजदा' को रिलीज किया है। इस गाने में सोनम कपूर, करीना कपूर खान, स्वरा भास्कर और शिखा तल्सानिया बिंदास अंदाज में डांस करती दिख रही हैं। यह गाना 4 सिंगर नेहा कक्कर, रोमी, सूर्या रघुनाथन और शास्वत सचदेव ने गाया है। गाने के लिरिक्स गौरव सोलंकी ने लिखे हैं और म्यूजिक शास्वत सचदेव ने दिया है।
 
विज्ञापन

3 of 5
veere di wedding
इससे पहले फिल्म के पहले गाने ‘तारीफां’ को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। इतना ही नहीं सोनम कपूर और आनंद आहूजा के रिसेप्शन में भी ये गाना खूब बजाया गया था।

4 of 5
veere di wedding
फिल्म के ट्रेलर रिलीज के बाद से ही दर्शकों में इसे लेकर काफी क्रेज देखने को मिला। पहली बार एक साथ स्क्रीन शेयर कर रहीं करीना कपूर खान और सोनम कपूर की जोड़ी ट्रेलर में काफी दिलचस्प लग रही थी। फिल्म की कहानी करीना पर बेस्ड है, जिनकी शादी अटेंड करने के लिए उनकी तीन दोस्त आती है और फिर कहानी शुरू होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
veere di wedding
बात करें 'वीरे दी वेडिंग' की तो अनिल कपूर और एकता कपूर की कंपनी मिलकर इसे प्रोड्यूस कर रही है। सोनम कपूर की बहन रेहा कपूर इस फिल्म की प्रोड्यूसर हैं। फिल्म 1 जून को रिलीज होगी।

यहां देखें फिल्म का गाना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें