फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीजा आनंद आहूजा से मिला सोनम के भाई को ये खास तोहफा, सोशल मीडिया पर जताई खुशी

Thu, 10 May 2018 02:22 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
सोनम कपूर अपने ब्वॉयफ्रेंड आनंद आहूजा को 4 साल डेट करने के बाद शादी के बंधंन में बंध चुकी हैं। सोनम की शादी से पूरा कपूर खानदान ही नहीं बल्कि बॉलीवुड के स्टार्स भी बहुत खुश हैं। जहां एक तरफ सोनम की शादी पर उन्हें कई तोहफे मिले तो वहीं एक तोहफा ऐसा भी है जिसकी खुशी जाहिर करते हुए सोनम कपूर के भाई हर्षवर्धन ने फोटो तक पोस्ट कर दी है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
ये तोहफा सोनम कपूर को नहीं बल्कि उनके भाई हर्षवर्धन को उनके जीजा आनन्द आहूजा ने दिया है। हर्षवर्धन कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ स्टोरीज शेयर की हैं, जिनमें उन्होंने बताया है कि आनंद आहूजा ने उन्हें गिफ्ट में स्टाइलिश जूते दिए हैं।
विज्ञापन

3 of 4
SONAM KAPOOR
हर्षवर्धन वीडियो में बताते दिख रहे हैं कि उन्हें वैसे तो जूतों का बहुत ज्यादा शौक नहीं है लेकिन उन्हें आनन्द के द्वारा भेजा गया तोहफा बहुत पसंद आया है। बता दें कि आनंद आहूजा को स्टाइलिश जूते कलेक्ट करने का बहुत शौक है। अपनी शादी के रिसेप्शन पर आनंद शेरवानी के साथ स्पोर्ट्स शूज पहन कर आ गए थे जिसकी वजह से उन्हें ट्रोल होना पड़ा था।
विज्ञापन

4 of 4
हर्षवर्धन कपूर
हाल ही में जब हर्षवर्धन कपूर से पूछा गया कि अपनी बड़ी बहन को शादी के मौके पर क्या देना चाहेंगे तो उन्होंने कहा था, 'एक हग! वास्तव में मैं उन्हें बहुत सारा प्यार और गुड लक देना चाहता हूं।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें