फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अरविंद केजरीवाल ने पीएम मोदी को कहा धन्यवाद, तो सोनम कपूर ने सीएम को याद दिलाया ये वादा

Wed, 12 Feb 2020 01:22 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
पीएम नरेन्द्र मोदी, सोनम कपूर और अरविंद केजरीवाल - फोटो : सोशल मीडिया
मंगलवार (11 फरवरी) को दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे सामने आए। चुनावी नतीजों में एक बार फिर से आम आदमी पार्टी ने बड़ी जीत दर्ज की। नतीजों के सामने आने के बाद से ही आप  पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल को बधाई मिलने लगी। इस बीच बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर ने अरविंद केजरीवाल को उनका ही एक वादा याद दिलाया है।
विज्ञापन

2 of 5
PM Modi - फोटो : Social Media
दरअसल दिल्ली विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करने के बाद देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी अरविंद केजरीवाल को बधाई दी। पीएम मोदी ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'दिल्ली विधानसभा चुनाव में जीत के लिए आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल जी को बधाई। मैं दिल्ली के लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए उन्हें शुभकामनाएं देता हूं।' 

विज्ञापन

3 of 5
दिल्ली विधानसभा चुनाव: अरविंद केजरीवाल - फोटो : ANI
पीएम मोदी के इस ट्वीट का जवाब देते हुए अरविंद केजरीवाल ने ट्विटर पर लिखा, 'आपका शुक्रिया सर, मैं आशा करता हूं दिल्ली को वर्ल्ड क्लास सिटी बनाने की दिशा में साथ मिलकर काम करेंगे।' केजरीवाल के इस ट्वीट को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया गया। 

4 of 5
मोदी बनाम केजरीवाल - फोटो : Social Media
केजरीवाल ने जिस ट्वीट से पीएम मोदी को धन्यवाद करते हुए दिल्ली को वर्ल्ड क्लास सिटी बनाने की बात कही। उस ट्वीट पर ही बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर ने केजरीवाल को उनका वादा याद दिलाया। सोनम ने लिखा, 'और प्रदूषण मुक्त भी..'। सोनम के इस ट्वीट को सोशल मीडिया पर पसंद किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पीएम मोदी सीएम केजरीवाल - फोटो : ट्विटर
गौरतलब है कि दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजों में आप को पूर्ण बहुमत मिला है। दिल्ली में आम आदमी पार्टी  ने 62 सीटों पर जीत हासिल की है। वहीं भारतीय जनता पार्टी आठ सीटों पर ही सिमट कर रह गई। इसके साथ ही कांग्रेस अपना खाता खोलने में भी कामयाब नहीं दिखी। याद दिला दें कि आम आदमी पार्टी को 2015 के मुकाबले में 5 सीटों का नुकसान हुआ है, वहीं भारतीय जनता पार्टी को इतनी सीटों का फायदा हुआ है।

पढ़ें: Bigg Boss 13: मनोज तिवारी ने किया सिद्धार्थ शुक्ला का सपोर्ट, ट्वीट कर लिखी ये बात
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें