Tanhaji
- फोटो : amar ujala, mumbai
काजोल के अनुसार, 'अगर हम यह सोचते हैं कि जो भी फिल्म हम अपने दिल और मन से बनाते हैं वह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल साबित होगी तो यह हमारा अति आत्मविश्वास होगा। हालांकि, हम उम्मीद और दुआ जरूर करते हैं। शुक्र है कि ऊपर वाले ने हमें हमारी प्राथनाओं का जवाब दिया। फिल्म को मिलने वाली प्रतिक्रिया को लेकर उन्होंने कहा कि फिल्म के आखिरी तक जब तक शीर्षक आ रहे थे लोग तब तक रुके हुए थे। वहीं फिल्म के खत्म होने के बाद जब लोग अपनी जगह से उठे तो उन्होंने भारत माता की जय के नारे लगाए। मुझे खुशी है कि जिस फिल्म ने यह प्रतिक्रिया पाई मैं भी उस फिल्म का हिस्सा थी।'