फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonam kapoor: अगले साल अपनी फिल्म 'बैटल फॉर बिटोरा' पर काम शुरू करेंगी सोनम कपूर, बोलीं- वह एक प्रिय किरदार...

Fri, 29 Sep 2023 12:42 AM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सोनम कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेत्री सोनम कपूर बॉलीवुड की कई हिट फिल्मों में काम किया है। अब जल्द ही दर्शकों को एक और बेहतरीन फिल्म देने वाली हैं। दरअसल, 'रांझणा', 'नीरजा', 'प्रेम रतन धन पायो' और अन्य फिल्मों से उन्होंने इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाने वाली अभिनेत्री सोनम कपूर एक अच्छी स्क्रिप्ट पर काम करने वाली हैं। उन्होंने खुलासा किया कि वह 2024 में अपनी अगली फीचर फिल्म 'बैटल फॉर बिटोरा' पर काम शुरू करने के लिए तैयार हैं। फिल्म के बारे में उन्होंने और भी कई जानकारियां साझा कीं।
विज्ञापन

2 of 5
सोनम कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
हाल ही दिए साक्षात्कार में सोनम कपूर ने खुलासा किया कि वह 2024 में अपनी अगली फीचर फिल्म 'बैटल फॉर बिटोरा' पर काम शुरू करेंगी अभिनेत्री ने कहा, "आखिरकार मैं अगले साल बैटल फॉर बिटोरा करने जा रही हूं।" यह फिल्म अनुजा चौहान के इसी नाम के उपन्यास का रूपांतरण है। 2010 में प्रकाशित यह किताब एक एनीमेशन विशेषज्ञ की कहानी है, जो बिटोरा में एक पूर्व शाही परिवार के खिलाफ चुनाव लड़ता है।

1000 Crore Club: अब तक छह फिल्में ही पार कर सकीं 1000 करोड़ का आंकड़ा, इस मूवी ने लिया था सबसे कम समय

 
विज्ञापन

3 of 5
सोनम कपूर - फोटो : instagram
सोनम ने आगे कहा, "यह एक प्रिय किरदार है, लेकिन मुझे लगता है कि बहुत सारी लड़कियों ने किताब पढ़ी होगी। मुझे लगता है कि बहुत सारी लड़कियां, शायद हमारी पीढ़ी की किताब के बारे में जानती हैं, लेकिन मुझे नहीं लगता कि युवा पीढ़ी इस किरदार को उतना जानती है, इसलिए हमें इसका फायदा होगा।

Box Office Clash: डंकी-सालार से पहले पर्दे पर टकराईं ये बड़ी फिल्में, लिस्ट में शाहरुख खान की दो मूवीज शामिल

4 of 5
सोनम कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म के बारे में अधिक जानकारी देते हुए अभिनेत्री ने कहा, "स्क्रिप्ट तैयार हो गई है। हम एक अभिनेता की तलाश कर रहे हैं और निर्देशक भी अभी तक तय नहीं हुआ है, केवल निर्माता और मुख्य अभिनेत्री का चयन हुआ है। यह फिल्म अनिल कपूर फिल्म्स कंपनी के बैनर तले बनेगी। कथित तौर पर सोनम की बहन निर्माता रिया कपूर ने 2010 में इसी नाम की किताब के अधिकार खरीदे थे।

Tashkent Film Festival 2023: टीएफएफ में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे एल मुरुगन, जानें कब से कब तक होगा समारोह

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सोनम कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
रिपोर्ट्स के अनुसार, पाकिस्तानी अभिनेता फवाद खान को शुरू में कहानी में मुख्य भूमिका निभाने के लिए तैयार किया गया था। उन्हें आखिरी बार हिंदी फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' में देखा गया था, जिसके बाद अभिनेता को पाकिस्तानी एक्टर के रूप में अपनी पहचान को लेकर परेशानी का सामना करना पड़ा था। सोनम ने कहा कि टीम इस परियोजना के लिए किसी अन्य अभिनेता की तलाश कर रही है।

Anil Sharma: नाक की सर्जरी बिगड़ने पर पैसे लौटाना चाहती थीं प्रियंका चोपड़ा, अनिल शर्मा का बड़ा खुलासा

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें