फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हीरो को बड़े होटल में रोकते थे, मुझे एक अच्छा कमरा तक नहीं मिलता थाः सोनम कपूर

Wed, 04 Mar 2020 01:05 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
sonam kapoor - फोटो : Social Media
बॉलीवुड में कम समय में ही शोहरत कमा चुकीं सोनम कपूर अब अपनी शादीशुदा जिंदगी एंजॉय कर रही हैं । इसके अलावा सोनम अपने फैशन को लेकर भी बहुत चर्चा में रहती हैं । साथ ही में देश के मुद्दों पर भी अपनी राय बखूबी रखती हैं । हाल ही में सोनम ने बॉलीवुड में होने वाले पक्षपात और हीरोइनों की फीस पर बात की । 
विज्ञापन

2 of 5
sonam kapoor - फोटो : social media
सोनम कपूर ने एक मैगजीन को दिए इंटरव्यू में कहा, 'मैंने कई बड़े मेल स्टार्स के साथ फिल्में की हैं, लेकिन मुझे एक अच्छा कमरा तक नहीं मिलता था, जबकि उन्हें एक बड़े होटल में रखा जाता था। उन्हें ज्यादा पैसा दिया जाएगा और मुझे समझाने के लिए कहा जाएगा कि यह कॉमर्शियल वेंचर है... देखते हैं आपकी फ्राइडे ओपनिंग कैसी होगी।'
विज्ञापन

3 of 5
sonam kapoor - फोटो : insatgram
'उस वक्त मुझे लगता है... ठीक है, मैं इस केस में उन एक्टर्स के साथ काम करूंगी, जो ज्यादा सक्सेसफुल नहीं हैं। पहले कई एक्टर्स ने मेरे साथ काम करने से मना कर दिया था, क्योंकि उनको लगता था कि मैं उनके हिसाब से काम नहीं कर पाऊंगी ।' सोनम कपूर ने यह भी बताया कि उनकी टीम में सभी सदस्य फीमेल ही हैं।

4 of 5
सोनम कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
महिलाओं के हक के लिए बोलने वाली सोनम ने एक ट्वीट करके भी सुर्खियां बटोरी थीं । उन्होंने लिखा था, 'मेरे लिए महिला सशक्तिकरण बहुत जरूरी है क्योंकि मैं दुनिया के उस हिस्से से हूं जहां महिलाओं को सेकंड क्लास सिटिजन माना जाता है।' बता दें कि सोनम की पिछले दिनों फिल्म 'जोया फैक्टर' आई थी । 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Sonam Kapoor - फोटो : amar ujala mumbai
यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई । इस फिल्म में सोनम के साथ साउथ के हिट एक्टर दलकर सलमान थे । इससे पहले सोनम की फिल्म 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' भी फ्लॉप हो गई थी । इसमें सोनम ने अपने पिता अनिल कपूर के साथ काम किया है । 

कोरोनावायरस के बढ़ते खतरे को देख राखी सावंत ने की अपील, कहा- 'इस बार ना खेलें होली'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें