मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, सोनम का कहना है कि ये फिल्म बोनस के तौर पर है और वह उन लोगों का शुक्रिया अदा करना चाहती हैं। उन्होंने कहा कि सबसे अच्छी बात यह है कि एक्टर अच्छे रोल करता है और ऐसी फिल्म का हिस्सा बनता है जो लोगों को जागरूक करती हैं। सोनम ने बताया कि उन्हें वह फिल्म बेहद पसंद आती है जिसमें स्क्रिप्ट, टैलेंटेड को-एक्टर और रोमांचक रोल होता है। वह खुश और गर्व महसूस करती हैं कि वह कुछ अलग तरह की फिल्म का हिस्सा बनीं।