फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सास के बर्थडे पर सोनम ने खोला रिश्ते का राज, एयर स्ट्राइक की पोस्ट पर हो चुकी हैं ट्रोल

Fri, 01 Mar 2019 10:24 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
sonam kapoor - फोटो : instagram
सोनम कपूर की फिल्म एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा बॉक्स ऑफिस पर औसत रही थी। जिसके बाद अब वो अपनी अगली फिल्म द जोया फैक्टर की शूटिंग में जुट गई हैं। सोनम को काम से जैसे ही समय मिलता है वो लंदन रवाना हो जाती हैं जहां उनके ससुरालवाले रहते हैं। सोनम बॉलीवुड की उन एक्ट्रेस में से एक हैं जो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
sonam kapoor - फोटो : instagram
सोनम ने अपनी सास प्रिया आहूजा के जन्मदिन पर एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की है हालांकि सोनम मैसेज करने में लेट हो गईं लेकिन देर से ही सही उन्होंने बहुत ही प्यारा मैसेज किया है। तस्वीर में सोनम और उनकी सास ने एक दूसरे पकड़ रखा है। जिसे देखकर समझ आ जाता है कि दोनों के बीच रिश्ता कितना गहरा है। 
विज्ञापन

3 of 5
sonam kapoor - फोटो : instagram
सोनम ने कैप्शन में लिखा- 'हैप्पी बर्थडे मॉम, आप पूरी दुनिया में सबसे अच्छी हैं। मैं घर और खाने को याद कर रही हूं। साथ ही आपके दुलार का तरीका। ढेर सारा प्यार।' बता दें कि प्रिया आहूजा का जन्मदिन 27 फरवरी को था। सोनम ने मई 2018 में अपने लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड आनंद आहूजा के साथ सात फेरे लिए थे। कपल की ओर से आयोजित हुए ग्रैंड रिसेप्शन में बॉलीवुड और दूसरे क्षेत्र की कई बड़ी हस्तियां पहुंची थीं। 

4 of 5
sonam kapoor - फोटो : file photo
हाल ही में हुई एयर स्ट्राइक के बीच सोनम कपूर ने सोशल मीडिया पर कुछ ऐसा शेयर कर दिया कि लोग भड़क गए और उन्हें खरी-खोटी सुनाने लगे। सोनम कपूर ने अपने सोशल मीडिया पर 'ह्यूमेनस् ऑफ हिन्दुत्व' नाम के फेसबुक पेज की स्टोरी शेयर की थी, जिसके बाद उन्हें ट्रोल किया जाने लगा। इस पोस्ट के बाद कुछ लोग उन्हें हिन्दू और राष्ट्र विरोधी बता रहे हैं। वहीं कुछ लोगों ने उनकी फिल्में न देखने की बात कही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
sonam kapoor and anand ahuja - फोटो : file photo
उनकी इस पोस्ट में लिखा था- 'हिंदू और इस्लामिक कट्टरपंथ दोनों का भार सामान्य है। उनके दिमाग में नफरत का जहर भरा हुआ है और उन दोनों में दूसरी तरफ सहानुभूति की कमी है। वे दोनों युद्ध चाहते हैं और इसके परिणामों की परवाह नहीं करते।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें