फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मुगल-ए-आजम' की मधुबाला के लुक में दिखीं ये अभिनेत्री, बोलीं- 'प्यार किया तो डरना क्या'

Tue, 21 Apr 2020 04:01 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
sonam - फोटो : social media
फिल्म 'मुगल-ए-आजम' में मधुबाला का लुक आज भी आइकॉनिक है। तभी तो इतने साल गुजर जाने के बाद भी लोग उन्हें फॉलो करते हैं। एक बार फिर एक अभिनेत्री ने मधुबाला का लुक अपनाया जिसमें वो बेहद खूबसूरत दिख रही हैं।
विज्ञापन

2 of 5
sonam kapoor - फोटो : instagram
अभिनेत्री सोनम कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटोशूट की तस्वीर शेयर की है जिसमें वो 'मुगल-ए-आजम' की अनारकली के लुक में हैं। इस दौरान सोनम ने मधुबाला की तरह हूबहू ड्रेस पहनी है और वैसे ही पोज दे रही हैं।
विज्ञापन

3 of 5
sonam kapoor - फोटो : instagram
तस्वीर के साथ सोनम कपूर ने लिखा- 'प्यार किया तो डरना क्या'। बता दें कि फिल्मफेयर के फोटोशूट के दौरान सोनम की ये तस्वीर ली गई थी। तस्वीर पर कई सितारों ने कमेंट किया है। सोनम की मां सुनीता कपूर ने किस करने वाला इमोजी पोस्ट किया है। वहीं अभिनेत्री ईशा गुप्ता ने लिखा- 'बहुत प्यारी लग रही हो।' 

4 of 5
Sonam Kapoor - फोटो : social media
लॉकडाउन से कुछ दिन पहले ही सोनम पति आनंद आहूजा के साथ लंदन से भारत आ गई थीं। सोनम अभी दिल्ली स्थित अपने ससुराल में हैं। सोनम ने एक पोस्ट शेयर कर बताया था कि लॉकडाउन में वो अपने माता-पिता को काफी याद कर रही हैं। बीते दिनों सोनम ने अपनी सास के साथ भी एक वीडियो पोस्ट किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सोनम कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
सोनम आखिरी बार फिल्म 'द जोया फैक्टर' में नजर आई थीं। बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म फ्लॉप रही थी। उनकी आने वाली फिल्म की बात करें तो 'वीरे दी वेडिंग' के सीक्वल की तैयारियां चल रही हैं। इसे सोनम की बहन रिया कपूर प्रोड्यूस कर रही हैं। 'वीरे दी वेडिंग' अपने विषय को लेकर काफी चर्चा में रही थी। फिल्म में सोनम के साथ करीना कपूर, स्वरा भास्कर और शिखा तलसानिया मुख्य भूमिका में हैं।

बाप-बेटी ने शुरू किया अपना टीवी चैनल, घर बैठे दर्शकों को मुफ्त में दिखा रहे फिल्में
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें