फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाभारत की 'द्रौपदी' रूपा गांगुली भी हो चुकी हैं भीड़ हिंसा का शिकार, ऐसे किया चार साल पुरानी घटना का खुलासा

Tue, 21 Apr 2020 03:50 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
महाभारत की 'द्रौपदी' रूपा गांगुली - फोटो : amar ujala
बीते दिनों महाराष्ट्र के पालघर जिले में हुई भीड़ हिंसा ने हर किसी को झगझोरकर रख दिया है। इस भीड़ हिंसा में कुल तीन लोगों की मौत हुई जिसमें दो साधु थे। इस घटना की चौतरफा निंदा हो रही है। कई बॉलीवुड सितारों ने भी पालघर भीड़ हिंसा की आलोचना की है। इस बीच बीआर चोपड़ा के महाभारत सीरियल में द्रौपदी का किरदार निभाने वाली मशहूर अभिनेत्री रूपा गांगुली ने खुद के साथ हुई ऐसी ही एक दर्दनाक घटना का खुलासा किया है। 
विज्ञापन

2 of 5
भाजपा सांसद रूपा गांगुली - फोटो : Social media
रूपा गांगुली ने बताया कि चार साल पहले उन्हें भी ऐसी भीड़ हिंसा का शिकार होना पड़ा था। वह बहुत मुश्किलों से खुद की जान बचा पाई थीं। रूपा गांगुली ने बताया कि चार साल पहले करीब 17 से 18 लोगों ने उन्हें गाड़ी से उतारकर मारा था। इतना ही नहीं हिंसक लोगों ने उनकी गाड़ी भी तोड़ दी थी। इस बात का खुलासा रूपा गांगुली ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट के जरिए किया है। 
 
विज्ञापन

3 of 5
रूपा गांगुली - फोटो : ANI
पालघर की घटना के जरिए खुद के साथ हुई भीड़ हिंसा को याद करते हुए रूपा गांगुली ने अपने ट्वीट में लिखा, 'मुझे कुछ दिनों से याद आ रहा है कि 22 मई, 2016 को डायमंड हार्बर में घटना हुई थी। जिसमें 17/18 लोग पुलिस को साथ लेकर, मुझे गाड़ी से उतारकर रास्ते पर पटक-पटकर मार रहे थे। गाड़ी भी तोड़-फोड़ दी थी। सिर पर दो मस्तिष्क रक्तस्त्राव (Brain Haemorrhage) झेलने पड़। बस मैं मरी नहीं थी, रैली ड्राइवर हूं, निकलकर आ गई।'
 

4 of 5
Roopa Ganguly - फोटो : social media
इस ट्वीट के साथ रूपा गांगुली ने अपने चर्चित और सुपरहिट सीरियल महाभारत से जुड़ा बेहद खास वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में द्रौपदी के चीर-हरण सीन को दिखाया गया है। इस वीडियो के ट्वीट में रूपा गांगुली ने लिखा, 'हे कृष्ण, हे कृष्ण, हे कृष्ण'। सोशल मीडिया पर रूपा गांगुली के इस ट्वीट पर तमाम सोशल मीडिया यूजर्स और उनके फैंस कमेंट के जरिए अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Roopa Ganguly - फोटो : social media
आपको बता दें कि बीते रविवार को महाराष्ट्र के पालघर जिले में दो संतों और उनके ड्राइवर की भीड़ ने पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। दोनों साधु जूना अखाड़े के थे। साधु महंत सुशील गिरी महाराज (35), महंत चिकने महाराज कल्पवृक्ष गिरी (65) अपने ड्राइवर निलेश तेलगडे (30) के साथ मुंबई से गुजरात के सूरत में अपने साथी के अंतिम संस्कार के लिए जा रहे थे। पालघर के एक गांव में गांववालों ने इन्हें डकैत समझकर पीट-पीटकर मार डाला। इस मामले में 101 लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है।

 पढ़ें: उत्तर रामायण ने फिर से मिलाया बरसों पहले बिछड़े 'लव' - 'कुश' को, एक तो बन गया मराठी का सुपरस्टार
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें