बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा सोनम कपूर ने कई फिल्मों में अपनी एक्टिंग से लाखों दिलों को जीता है। उन्होंने कई लव स्टोरी और महिला केंद्रित फिल्मों में काम किया है। इस बीच सोनम कपूर ने अपनी साल 2014 में आई फिल्म 'खूबसूरत' को लेकर बड़ा खुलासा किया है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
Sonam Kapoor
- फोटो : social media
सोनम कपूर ने हाल ही में फिल्मफेयर को इंटरव्यू दिया है। इस दौरान उन्होंने अपनी निजी जिंदगी और फिल्मी दुनिया को लेकर कई खुलासे किए। इंटरव्यू में सोनम कपूर ने बताया कि उनके लिए 'आयशा' और 'खूबसूरत' जैसी महिला केंद्रित फिल्में बनाने के दौरान सबसे ज्यादा मुश्किलों का सामना करना पड़ा था।
विज्ञापन
3 of 5
sonam kapoor
- फोटो : file photo
सोनम कपूर ने कहा- 'मैं बता नहीं सकती कि मुझे आयशा बनाने में कितनी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। इससे भी ज्यादा मुश्किल मुझे फिल्म खूबसूरत बनाने में आई। फिल्म का नाम खूबसूरत होने की वजह से बॉलीवुड का कोई भी हीरो इसमें काम नहीं करना चाहता था। इसके बाद मैंने पाकिस्तान के एक्टर फवाद खान को इस फिल्म के लिए लिया।'
4 of 5
Sonam Kapoor, Anand Ahuja
- फोटो : social media
इसके अलावा सोनम कपूर ने फिल्मों से जुड़े और भी कई खुलासे किए। उन्होंने बॉलीवुड में नेपोटिज्म पर भी बात की। आपको बता दें कि हाल ही में सोनम कपूर पति आनंद आहूजा के साथ जापान से छुट्टियां बिताकर वापस लौटी हैं। छुट्टियों के दौरान सोनम कपूर ने आनंद आहूजा के साथ अपनी ढेर सारी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की।
वर्कफ्रंट की बात करें तो सोनम कपूर की अपकमिंग मूवी में 'द जोया फैक्टर' नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके साथ दलकीर सलमान लीड रोल में हैं। यह फिल्म एक किताब पर आधारित है। फिल्म में दिखाया जाएगा कि कैसे जोया नाम की एक लड़की क्रिकेट वर्ल्ड कप टीम के लिए लकी चार्म बन जाती है।