फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनम कपूर को नहीं पसंद आया डोनाल्ड ट्रंप का ये ट्वीट, लिखा- 'अमेरिकन्स जरूर इस वक्त शर्मिंदा हो रहे होंगे'

Mon, 30 Mar 2020 05:55 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
डोनाल्ड ट्रंप और सोनम कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
पूरे विश्व में कोरोना वायरस (Coronavirus) का कहर देखने को मिल रहा है। ऐसे में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप  (Donald Trump) के एक ट्वीट पर बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर (Sonam Kapoor) ने नाराजगी जाहिर की है। सोनम कपूर ने सोशल मीडिया पर अपना गुस्सा अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर गुस्सा जाहिर किया है। सोशल मीडिया पर सोनम के ट्वीट की काफी चर्चा हो रही है।
विज्ञापन

2 of 5
Donald Trump - फोटो : PTI
दरअसल हाल ही में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक ट्वीट किया। अपने ट्वीट में डोनाल्ड ने लिखा, 'मैं ब्रिटेन और उनकी महारानी का बहुत अच्छा दोस्त और प्रशंसक हूं। यह कहा गया था कि शाही परिवार छोड़ चुके हैरी और मेघन स्थायी रूप से कनाडा में रहेंगे। अब उन्होंने अमेरिका के लिए कनाडा को छोड़ दिया है। हालांकि, अमेरिका उन्हें सुरक्षा इंतजामों पर आने वाले खर्च का बोझ नहीं उठाएगा, उन्हें इसका भुगतान करना होगा।'


विज्ञापन

3 of 5
सोनम कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
डोनाल्ड ट्रंप का ये ट्वीट सोनम कपूर को कुछ खास पसंद नहीं आया और अभिनेत्री ने इसे रिट्वीट करते हुए लिखा, 'अमेरिकन्स जरूर इस वक्त शर्मिंदा हो रहे होंगे। वह वास्तव में उस वैश्विक महामारी के बारे में सोचने के बजाए, जो अब तक कई जिंदगियों को नुकसान पहुंचा चुकी है। बल्कि अपना समय व्यर्थ की बातों पर बर्बाद कर रहे हैं।' सोनम कपूर का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

4 of 5
सोनम कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
वैसे बता दें कि ये पहली बार नहीं है जब सोनम कपूर का कोई पोस्ट वायरल हो रहा है। इससे पहले सोनम कपूर ने हाल ही में एक वीडियो साझा किया था। इस वीडियो में सोनम कपूर अपने फैंस को कोरोना वायरस से बचने की सलाह दे रही थीं। सोनम के वीडियो को सोशल मीडिया यूजर्स ने काफी पसंद किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
sonam kapoor - फोटो : Social Media
बता दें कि इससे कुछ वक्त पहले सोनम का अपनी सास के साथ बात करते हुए वीडियो भी तेजी से वायरल हुआ था। बात सोनम कपूर के फिल्मी करियर की करें तो सोनम आखिरी बार फिल्म द जोया फैक्टर में नजर आई थीं। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धड़ाम साबित हुई थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें