फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन में बाहर निकलते ही क्या इस निर्देशक की हुई पिटाई? खुद बताई सच्चाई

Mon, 30 Mar 2020 05:52 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
video - फोटो : social media
लॉकडाउन में सभी घरों में कैद हैं। ऐसे में सोशल मीडिया का दौर है तो कई वीडियो सामने आ रहे हैं जिनमें लोग घरों से बाहर निकल रहे हैं और फिर पुलिस पिटाई कर रही है। इन सबके बीच एक वीडियो आया है। दावा किया गया कि वीडियो में मशहूर निर्देशक सुधीर मिश्रा नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 5
sudhir mishra - फोटो : social media
पुलिस एक शख्स को मार रही है और फटकार लगा रही है। एक शख्स ने वीडियो को शेयर किया और लिखा कि 'सुधीर मिश्रा की पिटाई हो रही है। उन्होंने लॉकडाउन के दौरान नियमों का पालन नहीं किया। यही उनकी सच्चाई है। ये कोरोना से लड़ने में क्या योगदान देंगे।' 
विज्ञापन

3 of 5
sudhir mishra - फोटो : social media
वीडियो देख सुधीर मिश्रा ने ट्वीट किया- 'अबे, किसी से ऐसे मार खा सकता हूं क्या? हर लम्बा सफेद बाल वाला सुधीर मिश्रा है क्या? (वैसे, बाय द वे, वो ज्यादा गोरा है, पीछे बाल पूरे हैं, मोटा है, और चाल में लचक नहीं है) ‘भक्त’ खुश हैं वो तो समझ में आया, जो पसंद करते हैं वो अपुन का स्टाइल नहीं पहचानते।'

4 of 5
sudhir mishra - फोटो : social media
एक अन्य ट्वीट में सुधीर मिश्रा ने लिखा- 'मुझे काफी हंसी आ रही है लोग सोच रहे हैं कि बिना किसी रिएक्ट के मैं पिट जाऊंगा। हर सफेद बालों वाला लंबा आदमी मैं नहीं हूं। मैं ट्रोल ब्रिगेड की खुशी देखकर हैरान हूं। कितना घटिया है यह। जो भी यह कायर है, जो इस तरह से मार खाता है, यह मैं नहीं हूं, बीमार मानसिकता वालों। जिंदगी में करने के लिए कुछ अच्छा काम ढूंढो।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
lockdown - फोटो : अमर उजाला
कोरोना वायरस के मामलों में हर दिन बढ़ोत्तरी देखने को मिल रही है। मरीजों की संख्या एक हजार से ज्यादा हो चुकी है। हालात को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 21 दिन के लॉकडाउन का एलान किया है। 
कोरोना के खिलाफ जंग में तीनों खान ने कितना दिया दान, इस अभिनेता ने किया खुलासा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें