बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर और आनंद आहूजा 8 मई को शादी के बंधन में बंधे थे और अब तक यह कपल सुर्खियों में बना हुआ है। दरअसल इस बार यह दोनों अपने किस को लेकर चर्चा में हैं। इस वक्त सोशल मीडिया पर इन दोनों की एक फोटो तेजी से वायरल हो रही है।
विज्ञापन
2 of 5
sonam kapoor and anand ahuja
इस तस्वीर को सोनम कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है। ब्लैक एंड व्हाइट इस फोटो में यह दोनों एक दूसरे को प्यारी सी किस देते हुए नजर आ रहे हैं। सोनम और आनंद की इस तस्वीर को अब तक 7 लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं।
विज्ञापन
3 of 5
sonam kapoor and anand ahuja
सोनम इस तस्वीर में पिंक कलर की शादी में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं, वहीं आनंद ने ब्लू कलर का कोर्ट पहना हुआ है। बता दें कि आनंद दिल्ली के बड़े बिजनेसमैन हैं।
4 of 5
Sonam Kapoor
सोनम और आनंद की तस्वीर पर फैंस ने जबरदस्त प्रतिक्रिया दी है। किसी ने इस पर इन्हें ब्यूटीफुल कपल लिखा तो किसी ने कहा कि शर्म करो। वहीं एक ने लिखा है, 'वाह सोनम जी पहले तोह अचानक शादी करके जख्म दिया और अब ऐसे पिक्चर अपलोड करके उस जख्म पर नमक छिडक रहे हो।।'
बता दें कि सोनम और आनंद की शादी में पूरा बॉलीवुड शामिल हुआ था। हालांकि शादी के बाद अब तक यह कपल ऑफिशियली हनीमून पर नहीं गए हैं। जबकि फैंस अब तक इस बात को लेकर उत्साहित हैं कि आखिर यह दोनों हनीमून पर कहां जाएंगा।