अनिल कपूर, सुनीता कपूर
- फोटो : Instagram
सोनम कपूर के पति बिजनेसमैन आनंद आहूजा ने भी अनिल और सुनीता की इन पुरानी तस्वीरों को साझा करते हुए उन्हें सालगिरह की बधाई दी। उन्होंने अनिल कपूर की वो तस्वीर साझा की जिसमें वो कैसेट पकड़े नजर आ रहे हैं और सुनीता उनके बगल में बैठी हैं। इसके साथ आनंद ने लिखा, 'जब हमारे पास सेलफोन्स नहीं थे हमारे पास मिक्सटेप हुआ करता था'। वहीं अनिल और सुनीता को बेटी-दामाद का इस अंदाज में सालगिरह की बधाई देना काफी पसंद आया और उन्होंने उनके पोस्ट पर खूब प्यार लुटाया। बॉलीवुड स्टार्स से लेकर फैंस तक सभी ने सोनम और आनंद के पोस्ट पर दिल खोलकर कमेंट किए।