फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: मेहंदी सेरेमनी में जमकर थिरकीं सोनम की मां, होने वाले दामाद संग लगाए डांस फ्लोर पर ठुमके

Tue, 08 May 2018 04:13 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
शादी से पहले सोनम कपूर की मेहंदी सेरेमनी का आयोजन अनिल कपूर के घर पर किया गया। मेहंदी सेरेमनी के कुछ वीडियोज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं। सोनम की मेहंदी सेरेमनी में बॉलीवुड के कई सारे स्टार्स ने शिरकत की। इस दौरान सभी डांस करते भी नजर आए।
विज्ञापन

2 of 5
sonam kapoor
सबसे ज्यादा स्पेशल था सोनम कपूर और आनंद आहूजा का डांस। सोनम कपूर आनंद को गले लगाकर डांस कर रही थीं। साथ ही इस दौरान दोनों के चेहरे की खुशी देखने लायक थी। आखिर सोनम खुश हो भी क्यों ना यह उनकी जिंदगी का इतना बड़ा पल जो ठहरा।
विज्ञापन

3 of 5
sonam kapoor
सोनम के होने वाले पति आनंद आहूजा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह अपनी होने वाली सास और सोनम कपूर की मां सुनीता कपूर के साथ डांस कर रहे हैं। सुनीता भी अपने होने वाले दामाद के साथ कदम से कदम मिलाकर डीजे फ्लोर पर डांस कर रही हैं।

4 of 5
sonam kapoor
सास और दामाद की यह जोड़ी काफी अच्छी लग रही है। इससे पहले सोनम के पापा अनिल कपूर का भी डांस वीडियो सामने आया था। इस वीडियो में वह डीजे फ्लोर में जमकर भांगड़ा कर रहे हैं। इस दौरान उनके साथ छोटे भाई संजय कपूर और करण जौहर भी डांस कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
sonam kapoor
शादी के बंधन में बंधने जा रहे सोनम कपूर और आनंद आहूजा की शादी को यादगार बनाने के लिए सेलेब्स कोई कसर नहीं छोड़ रहे। मेहंदी सेरेमनी के दौरान कपल की दमदार केमेस्ट्री तो देखने को मिली ही, साथ ही गेस्ट की एनर्जी भी देखने लायक थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें